नोएडा डीएम के एक्स अकाउंट का मामला : विवादित टिप्पणी करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

विवादित टिप्पणी करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Sep 15, 2024 13:35

नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के हैंडल से की गई विवादित टिप्पणी के मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sep 15, 2024 13:35

Noida News : नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह टिप्पणी 'एक्स' पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के आधिकारिक हैंडल से की गई थी। गिरफ्तार आरोपी, जो 6 वर्षों से नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है, की पहचान अलीगढ़ के अतरौली निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह दिल्ली के बुराड़ी में रह रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के वीडियो पर प्रतिक्रिया
पुलिस के अनुसार, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के 'एक्स' हैंडल से एक विवादित टिप्पणी की गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस हैंडल के दुरुपयोग की जानकारी देते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

तीन महीने से जिलाधिकारी के 'एक्स' हैंडल का संचालन कर रहा था  
केस दर्ज होते ही, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन महीने से जिलाधिकारी के 'एक्स' हैंडल का संचालन कर रहा था। उसने यह काम उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किया था और अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन से डीएम के हैंडल का संचालन कर रहा था। 

ये भी पढ़ें-:नोएडा डीएम का ट्विटर अकाउंट मुसीबत में पड़ा : सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट पर राहुल गांधी को बोला था 'पप्पू', अब खुद करवाया मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपी सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उसने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट देखा, जो प्रधानमंत्री के विषय में था। उसे यह पोस्ट देखकर नाराजगी हुई और उसने उस पर प्रतिक्रिया स्वरूप टिप्पणी की। सोहन ने दावा किया कि उसने गलती से डीएम के हैंडल से टिप्पणी की, जबकि वह अपनी व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल से जवाब देने की सोच रहा था। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विवादित टिप्पणी के कारण नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला चेयरमैन गौतम अवाना सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर डीएम का सोशल मीडिया हैंडल हैक हो गया था, तो विवादित ट्वीट को तुरंत डिलीट क्यों नहीं किया गया।

आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी
आरोपी सोहन सिंह ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है। उसने पूछताछ में खुद को प्रधानमंत्री का प्रशंसक बताया और कहा कि टिप्पणी करने का उसका इरादा नहीं था। पुलिस की जांच जारी है, और इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 

Also Read

लेडी डॉन काजल खत्री गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड के कहने पर रचा था पूरा खेल

18 Sep 2024 07:18 PM

गौतमबुद्ध नगर सूरजमान हत्याकांड का खुलासा : लेडी डॉन काजल खत्री गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड के कहने पर रचा था पूरा खेल

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नोएडा में एयरलाइंस क्रू मेंबर की हत्या के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कपिल मान गैंग की लेडी डॉन काजल खत्री को गिरफ्तार किया गया है... और पढ़ें