नोएडा में महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का मामला : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना
UPT | पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Aug 17, 2024 02:11

यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक में हुई, जो महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद पुलिस ने...

Aug 17, 2024 02:11

Short Highlights
  • महिला के पत्रकार के साथ डीएलएफ मॉल के पास छेड़छाड़ की घटना हुई
  • पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा
Noida News : नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित डीएलएफ मॉल के पास हुई छेड़छाड़ की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक महिला पत्रकार, जो कैब का इंतजार कर रही थी, को दो बाइक सवार युवकों ने अपशब्द कहे और उसके "रेट" के बारे में पूछा। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक में हुई, जो महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान अश्वत (25) और विपिन (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला
वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने राजनीतिक हलचल भी पैदा कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सत्ता के संरक्षण में लोग सरेआम महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

जानें पूरा मामला
दरअसल, महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए, जिसमें उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी साझा की। उसने बताया कि वह सेक्टर 18 में स्थित डीएलएफ मॉल के पास खड़ी कैब का इंतजार कर रही थी। तभी एक बाइक पर बैठे लड़के आए और हाथ हिलाकर पूछा- 'क्या रेट लेगी?' महिला ने बताया, वह रुके नहीं और वहां से तुरंत भाग गए। महिला पत्रकार की पोस्ट के वायरल होने के बाद, नोएडा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। एसीपी प्रवीण सिंह ने पीड़िता को फोन कर आश्वासन दिया इस मामले में हर संभव कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- नोएडा में दिनदहाड़े महिला पत्रकार से छेड़छाड़ : बाइक से आए युवकों ने रेट पूछा, किसी ने मांगा नंबर, सुनाई आपबीती

Also Read

इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

6 Oct 2024 10:02 AM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में मिली कपल की लाश : इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। और पढ़ें