गौतमबुद्ध नगर की कानून व्यवस्था पर सवाल : 5 सनसनीखेज हत्याकांड का कोई खुलासा नहीं कर पाई, नोएडा पुलिस को है किसका इंतजार

5 सनसनीखेज हत्याकांड का कोई खुलासा नहीं कर पाई, नोएडा पुलिस को है किसका इंतजार
Uttar Pradesh Times | Gautam Buddha Nagar Police

Jan 20, 2024 17:32

जिले में आरोपी खुलेआम आराम से मर्डर करके फरार हो जाते हैं। पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है।बीते 30 जुलाई 2023 को ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी की गोलियों से भूलकर हत्या कर दी गई थी।

Jan 20, 2024 17:32

Short Highlights
  • गौतमबुद्ध नगर की पुलिस सवालों के घेरे में
  • जिले में आरोपी खुलकर दे रहे घटनाओं को अंजाम
  • नहीं हो रहा मामलों का खुलासा
Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। जिले में दहशत का माहौल बनने में कोई कसर बाकी नहीं है। पुलिस पिछले हत्याकांडों की खुलासा नहीं कर पाती और जिले में हर दिन कोई ना कोई हत्या का मामला सामने आ जाता है। जिले में आरोपी खुलेआम आराम से मर्डर करके फरार हो जाते हैं। पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है। आखिरकार, जिले में कानून व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों है। ऐसे पांच हत्याकांड़ है जिनमें अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

30 जुलाई 2023 को हुई थी व्यापारी की हत्या
बीते 30 जुलाई 2023 को ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी की गोलियों से भूलकर हत्या कर दी गई थी। बड़ी बात यह है कि इस घटना को 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचाने के लिए सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि जल्द से जल्द व्यापारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

24 दिसंबर 2023 को महिला की हत्या
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव में एक महिला की डेड बॉडी 24 दिसंबर 2023 को मिली। महिला की उम्र करीब 30 साल है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला की हत्या गोलियों से भूनकर की गई थी। पुलिस का कहना है कि एनसीआर के सभी कोतवाली में महिला की फोटो भेजी गई है, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक खाली हाथ है।

11 जनवरी 2024 को हुआ सुखपाल हत्याकांड
बीते 11 जनवरी 2024 को ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। इस वारदात को सुखपाल हत्याकांड का नाम दिया गया है। सुखपाल ने वारदात से पहले ही पुलिस को सूचना दे दी थी। सुखपाल ने बताया था कि उसकी जान को खतरा है और उसके ऊपर कासना में गोली चली है, लेकिन वह बच गया था। सुखपाल के परिजनों का कहना है कि जानकारी देने के बावजूद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। जिसकी वजह से 11 जनवरी 2024 को बदमाशों ने सुखपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के ठीक 26 दिन पहले सुखपाल पर गोली चली थी। इस मामले का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है।

17 जनवरी 2024 को महिला की लाश मिली
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या 17 जनवरी 2024 को हुई थी। महिला और उसका पति तुगलपुर गांव में किराए के कमरे में रहने के लिए आया था। करीब 6 दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक था और सातवें दिन महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

19 जनवरी 2024 को जिले में दो हत्याएं
गुरुवार 19 जनवरी 2024 का दिन नोएडा पुलिस के लिए चुनौती भरा रहा। जहां एक तरफ नोएडा में एयर इंडिया के कर्मचारियों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नोएडा हत्याकांड मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ग्रेटर नोएडा में हुए मुस्लिम व्यक्ति की हत्या का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

Also Read

जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

16 Sep 2024 09:42 PM

बागपत स्वच्छ बागपत,स्वस्थ बागपत : जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

पखवाड़ा में मुख्यतः तीन गतिविधियां रखी गई हैं। स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में सफाई मित्रों के सम्मान में... और पढ़ें