Noida News : महामाया फ्लाईओवर पर भयंकर जाम, कई किलोमीटर लंबी कतार में फंसे वाहन

महामाया फ्लाईओवर पर भयंकर जाम, कई किलोमीटर लंबी कतार में फंसे वाहन
UPT | symbolic

Sep 05, 2024 16:56

ग्रेटर नोएडा से नोएडा महामाया फ्लाइओवर तक आने वाले रूट पर भयंकर जाम लगा हुआ है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जाम कई किलोमीटर तक लगा हुआ है।

Sep 05, 2024 16:56

Noida News : ग्रेटर नोएडा से नोएडा महामाया फ्लाईओवर तक आने वाले रूट पर भयंकर जाम लगा हुआ है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जाम कई किलोमीटर तक लगा हुआ है। एमिटी यूनिवर्सिटी तक गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही हैं।

कई किलोमीटर तक लगा जाम 
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-146 से नोएडा महामाया फ्लाईओवर तक जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि महामाया फ्लाईओवर के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद से जमा लगा हुआ है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक भयंकर जाम लगा हुआ है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। 



डीसीपी ट्रैफिक पर बोले
इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि महामाया फ्लाइओवर के पास एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सड़क पर टेढ़ी खड़ी हो गई है। इसी के चलते जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे हैं। जल्द ही ट्रैफिक को क्लियर हो जाएगा।

Also Read

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रालोद ने आयोजित किया किसान पखवाड़ा दिवस

19 Dec 2024 09:36 PM

मेरठ Meerut News : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रालोद ने आयोजित किया किसान पखवाड़ा दिवस

राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है और हम आज आपके बीच में आए हैं ताकि किसानों की समस्याओं को हल करने और चौधरी चरण सिंह की नीतियों का प्रचार.प्रसार करने के लिए एकजुट हो सकें। और पढ़ें