Ghaziabad News : भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की जूस बेचने वालों को चेतावनी- 'लाइसेंस बनवाओ वरना जूस बेचने मुस्तफाबाद जाओ'

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की जूस बेचने वालों को चेतावनी- 'लाइसेंस बनवाओ वरना जूस बेचने मुस्तफाबाद जाओ'
UPT | लोनी विधायक क्षेत्र में जूस की दुकानों का भ्रमण करते हुए।

Sep 20, 2024 08:46

दो दिन के अंदर खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस बनवा कर शुद्ध तरीके से जूस बेचना शुरू करें। वरना यहां से अपनी दुकान बंद करके दिल्ली जाकर जूस बेचने का काम करें।

Sep 20, 2024 08:46

Short Highlights
  • लोनी विधायक ने जूस की दुकानों पर जाकर दी चेतावनी
  • लोनी विधायक की चेतावनी से जूस बेचने वालों में हड़कंप
  • भाजपा विधायक ने लगाए आरोप, मानव मूत्र मिलाकर बेच रहे जूस 
Ghaziabad News : लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने क्षेत्र के जूस बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वो दो दिन के अंदर खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस बनवा कर शुद्ध तरीके से जूस बेचना शुरू करें। वरना यहां से अपनी दुकान बंद करके दिल्ली जाकर जूस बेचने का काम करें।

चेतावनी से क्षेत्र के जूस विक्रेताओं में हड़कंप
लोनी विधायक की ये चेतावनी से क्षेत्र के जूस विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। लोनी विधायक ने कई जूस की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को आगाह किया कि वो लाइसेंस बनवा लें। लोनी विधायक का आरोप है कि कई लोग मानव मूत्र मिलाकर जूस बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

राम पार्क काॅलोनी में जूस की दुकानों पर गए
विधायक ने बताया कि वह डीएलएफ और राम पार्क काॅलोनी में जूस की दुकानों पर गए। जहां पर उन्होंने चार जूस विक्रेताओं से लाइसेंस के बारे में जानकारी ली। उनसे कहा क्षेत्र में बिना लाइसेंस जूस नहीं बेचने दिया जाएगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं वे दिल्ली के सीलमपुर या मुस्तफाबाद जाकर जूस बेचें। लोनी में गरीब लोग रहते हैं, यहां कोई जूस नहीं पीता है।

जूस में मूत्र मिलाकर बेच रहा था
लोनी विधायक ने कहा कि लोनी की इंद्रापुरी काॅलोनी में 13 सितंबर को एक जूस विक्रेता आमिर पकड़ा था। जो कि जूस में मूत्र मिलाकर बेच रहा था। जो कि घृणित मामला है। आमिर की इस हरकत से लोनी का नाम बदनाम हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद क्षेत्र के लोगों गुस्सा है। 14 सितंबर को लोगों ने जूस की तीन दुकानें बंद करा दी थीं।
 

Also Read

पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, लूटी हुई चेन बरामद

20 Sep 2024 10:54 AM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में चेन स्नेचिंग के आरोपी का एनकाउंटर : पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, लूटी हुई चेन बरामद

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एक चेन स्नेचर के बीच गुरुवार रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें