Greater Noida News : स्क्रैप माफिया रवि काना लुक्सर जेल से बांदा शिफ्ट, बताया था जान का खतरा

स्क्रैप माफिया रवि काना लुक्सर जेल से बांदा शिफ्ट, बताया था जान का खतरा
UPT | रवि काना

Aug 26, 2024 22:30

स्क्रैप माफिया रवि काना को लुक्सर की जेल से हटाकर बांदा की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। रविवार की रात को रवि काना को बांदा जेल में भेजा गया। इस जेल में...

Aug 26, 2024 22:30

Greater Noida News : स्क्रैप माफिया रवि काना को लुक्सर की जेल से हटाकर बांदा की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। रविवार की रात को रवि काना को बांदा जेल में भेजा गया। इस जेल में कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी भी रह चुका है, और यहीं उसकी मृत्यु भी हुई थी। सोमवार को बांदा के जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने जेल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

2023 को नोएडा में गैंगरेप का हुआ था केस दर्ज 
बता दें कि रवि काना के खिलाफ 30 दिसंबर 2023 को नोएडा में गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था। इसके एक दिन बाद ही गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद ही रवि काना अपने साथी के साथ विदेश भाग गया था। पुलिस अब तक रवि काना की दो सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस ने दो सौ से ज्यादा वाहन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड पर लिए जाने के दौरान रवि काना ने अपनी जान को खतरा बताया था। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उसे बांदा जेल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने जेल का किया निरीक्षण 
रवि काना को कड़ी सुरक्षा के बीच नोएडा की लुक्सर जेल से बांदा लाया गया था। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसे जेल की किस बैरक में रखा गया है। लेकिन जैसे ही रवि काना को जेल में शिफ्ट किया गया, जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। 

जेल में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी  
बताया जाता है कि यह वही जेल है जहां माफिया मुख्तार अंसारी को रखा गया था और इसी जेल में उसकी मौत हुई थी। जिसकी वजह से यह जेल सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर रवि काना के बाद यह जेल में सुर्खियों में आ गई है। बताया जा रहा है कि रवि काना के चलते जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें