Ghaziabad Lok Sabha elections : अतुल गर्ग जीतकर भी कायम नहीं रख पाए जनरल का रिकॉर्ड

अतुल गर्ग जीतकर भी कायम नहीं रख पाए जनरल का रिकॉर्ड
UPT | गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग जीत के बाद डीएम से सर्टिफिकेट लेते हुए।

Jun 05, 2024 15:52

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जहां करीब 5 लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल हुई थी। वहीं इस बार भाजपा के लिए जीत का आंकड़ा सिमट गया।

Jun 05, 2024 15:52

Short Highlights
  •  पिछले दो चुनाव के मुकाबले सिमटा भाजपा का जनाधार
  • मोदी के रोड शो और विधायकों की टोली भी नहीं जमा सकी रंग
  • 2019 में जनरल वीके सिंह ने 5 लाख से अधिक वोटो से दर्ज की थी जीत
Ghaziabad Lok Sabha elections : गाजियाबाद लोकसभा सीट वीआईपी सीट मानी जाती है। इस कारण से गाजियाबाद लोकसभा सीट सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम है। गाजियाबाद को गेटवे आफ यूपी भी कहा जाता है। लेकिन इसकी अहमियत इसलिए अधिक है। क्योंकि यह दिल्ली से सटा हुआ है। इस सीट पर भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया था। जबकि कांग्रेस ने डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के साथ इस बार सपा और अन्य दलों का गठबंधन था। जबकि बसपा ने अपना प्रत्याशी उतारा। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है।

इस बार भाजपा का जनाधार गाजियाबाद में बुरी तरह से सिमट गया
ऐसे में कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी इस बार अपना खाता खुलने की उम्मीद कर रही हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी पिछली बार जनरल को मिली जीत का रिकार्ड तोड़ने की बात कर रहे थे। लेकिन इस बार भाजपा का जनाधार गाजियाबाद में बुरी तरह से सिमट गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जहां करीब 5 लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल हुई थी। वहीं इस बार भाजपा के लिए जीत का आंकड़ा सिमट गया। हालांकि इस बार भी भाजपा की सत्ता गाजियाबाद पर कायम रही है। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को जीत बेशक मिली हो लेकिन इस बार गाजियाबाद के मतदाताओं पर मोदी के रोड शो का जादू और विधायकों की टोली कुछ खास नहीं कर सकी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने भाजपा को अच्छी टक्कर दे डाली। 

2019 में जनरल वीके सिंह ने दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत
गाजियाबाद लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई और 2009 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए। राजनाथ सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 3,59,637 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 43.34 प्रतिशत रहा था। कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 2,68,956 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 32.41 प्रतिशत रहा था। बसपा के अमर पाल शर्मा को 1,80,285 वोट (21.73 प्रतिशत) मिले थे।

इसके बाद 2014 का लोकसभा चुनाव राजनाथ ने लखनऊ से लड़ा। लेकिन गाजियाबाद में जनरल वीके सिंह ने भाजपा का जलवा बरकरार रखा। जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस के राज बब्बर के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। 2014 लोकसभा चुनाव में जनरल विजय कुमार सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस के राज बब्बर को हराया था। जनरल वीके सिंह को कुल 7,58,482 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 56.50 प्रतिशत था। जबकि बसपा के मुकुल को 1,73,085 वोट और वोट शेयर 12.89 प्रतिशत था। कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को 1,91,222 वोट मिले थे। उनका वोट प्रतिशत 14.24 था।

2019 में भी जनरल वीके सिंह ने धमाकेदार जीत
2019 में भी जनरल वीके सिंह ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन के सुरेश बंसल दूसरे स्थान पर और कांग्रेस की डॉली शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जनरल वीके सिंह को 9,44,503 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 61.93 प्रतिशत रहा था। समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल 4,43,003 वोट और 29.05 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को महज 1,11,944 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी का वोट शेयर 7.34 प्रतिशत रहा था। 

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अतुल गर्ग को 8,53,036 वोट
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अतुल गर्ग को 8,53,036 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहीं इंडिया गठबंधन की डॉली शर्मा ने 5,16,699 मत प्राप्त किए। अतुल गर्ग ने इंडिया गठबंधन की डॉली शर्मा को  3,36,337 मतों से हराया।   
 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें