गाजियाबाद में बड़ी वारदात : महिला मित्र के साथ मिलकर पत्नी पर एसिड अटैक, जानें क्या है पूरा मामला

महिला मित्र के साथ मिलकर पत्नी पर एसिड अटैक, जानें क्या है पूरा मामला
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Aug 21, 2024 22:26

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि महिला से पुलिस ने अस्पताल में जाकर बयान लिए हैं। पुलिस ने अपने पति और एक महिला पर एसिड अटैक करने का आरोप लगाया है। पीड़िता राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन सोसायटी की रहने वाली है।

Aug 21, 2024 22:26

Ghaziabad News : राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर एसिड अटैक कर दिया। एसिड फेंके जाने के बाद महिला की कमर झुलस गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मामला नंदग्राम थानाक्षेत्र का है।

पुलिस ने अस्पताल जाकर बयान लिए
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि महिला से पुलिस ने अस्पताल में जाकर बयान लिए हैं। पुलिस ने अपने पति और एक महिला पर एसिड अटैक करने का आरोप लगाया है। पीड़िता राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन सोसायटी की रहने वाली है। डीसीपी ने बताया कि 31 वर्षीय विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही एसिड अटैक के आरोपी पति को उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता अस्पताल में उपचाराधीन है और खतरे से बाहर है।

अचानक कुछ फेंके जाने की सूचना से हड़कंप
स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम अचानक महिला पर कुछ फेंके जाने की सूचना पर सोसायटी में हड़कंप मच गया। महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। नंदग्राम थाना पुलिस ने मामले क‌ी तफ्तीश शुरू कर दी है।

Also Read

भाजपा सदस्यता अभियान ने पकड़ी गति, वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन

12 Sep 2024 03:23 PM

गाजियाबाद Ghaziabad News : भाजपा सदस्यता अभियान ने पकड़ी गति, वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन

गाजियाबाद विधानसभा सदस्यता अभियान में अव्वल प्रदर्शन के साथ नंबर एक पर जमी हुई है। और पढ़ें