Ghaziabad News : अबकी बार 400 पार करने की जुगत में भाजपा, गाजियाबाद से हुई शुरुआत 

अबकी बार 400 पार करने की जुगत में भाजपा, गाजियाबाद से हुई शुरुआत 
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Feb 07, 2024 17:54

इसे लेकर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के पांचों वार्डों के निर्दलीय पार्षद को भाजपा में शामिल करने के लिए जॉइनिंग कमेटी बनाई है...

Feb 07, 2024 17:54

Ghaziabad News: अबकी बार 400 पार के नारे को मूर्त रूप देने की शुरुआत भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपने वार्ड में मास्टर स्ट्रोक से शुरू की है। इसे लेकर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के पांचों वार्डों के निर्दलीय पार्षद को पार्टी में शामिल करने के लिए जॉइनिंग कमेटी बनाई है। इस कमेटी की जिम्मेदारी महानगर से पूर्व निगम उपाध्यक्ष सुनील यादव, महानगर मंत्री धीरज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान को सौंपी है। 

लोकसभा सीट निकालने के लिए कार्यकर्ता कर रहे हर जतन
भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है। गाजियाबाद की लोकसभा सीट निकालने के लिए पार्टी कार्यकर्ता हर जतन कर रहे हैं। संजीव शर्मा की चाणक्य नीति और कमेटी की रणनीति के परिणाम स्वरूप लखनऊ के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की प्रमुख उपस्थिति में निर्दलीय पार्षदों को भाजपा में शामिल किया गया। भाजपा में शामिल होने वाले वार्ड 72 कौशांबी से कुसुम गोयल, वार्ड 94 सूर्य नगर से कृष्ण मोहन खेमका, वार्ड 75 लाजपत नगर 1 से हिमांशु शर्मा, वार्ड 42 शाहपुर बम्हेटा से परमोश यादव, वार्ड 1 बागू क्रिश्चियन नगर से नीतू हैं। 

भाजपा ने वार्ड में खड़े की मजबूत सेनापतियों की फौज 
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या ही नहीं बढ़ाई गई है बल्कि लोकसभा के मिशन 2024 के फतेह के लिए वार्ड में मजबूत सेनापतियों को भी खड़ा करने का काम किया है। लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के इस कूटनीतिक कार्य की सराहना की। साथ ही भाजपा में शामिल पार्षदों को बधाई देते हुए महानगर की ज्वाइनिंग टीम को भी बधाई दी।

Also Read

गाजियाबाद में अंत्योदय अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्य का वितरण आज से

8 Jul 2024 09:39 AM

गाजियाबाद Antyodaya Anna Yojana : गाजियाबाद में अंत्योदय अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्य का वितरण आज से

आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग के आदेश पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह जुलाई, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। और पढ़ें