गाजियाबाद सदर सीट उपचुनाव : भाजपा और सपा प्रत्याशी ने नामांकन के अंतिम दिन भरा पर्चा, दलबदलुओं के बीच होगा मुकाबला

भाजपा और सपा प्रत्याशी ने नामांकन के अंतिम दिन भरा पर्चा, दलबदलुओं के बीच होगा मुकाबला
UPT | गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा साथ में महापौर सुनीता दयाल।

Oct 25, 2024 16:09

आज प्रमुख रुप से नामांकन करने वालों में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा और सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव प्रमुख रहे। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया।

Oct 25, 2024 16:09

Short Highlights
  • तीनों प्रमुख दल के उम्मीदवार किसी ना किसी दल को छोड़कर आए
  • बसपा उम्मीदवार सपा छोड़कर आए तो सपा उम्मीद बसपा से बने प्रत्याशी
  • नामांकन के अंतिम दिन आज उमड़ी नामांकन करने वालों की भीड़ 
गाजियाबाद सदर सीट उपचुनाव : गाजियाबाद सदर सीट उपचुनाव के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन  पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ रही। आज प्रमुख रुप से नामांकन करने वालों में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा और सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव प्रमुख रहे। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया।

उपचुनाव काफी रोचक
इस बार गाजियाबाद सदर सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी रोचक होगा। उपचुनाव में दलबदलुओं के बीच मुकाबला होगा। सभी प्रमुख दलों के उम्मीद पहले किसी ना किसी पार्टी को छोड़कर आए हैं। भाजपा के उम्मीदवार संजीव शर्मा 2007 में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बसपा उम्मीदवार सपा छोड़कर आए हैं जबकि सपा उम्मीद सिंहराज जाटव पहले बसपा में थे। 

भाजपा की किसी से टक्कर नहीं
गाजियाबाद सदर सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने कहा कि जीतने के बाद जो विकास कार्य रुक गए हैं। उनको पूरा कराना पहली प्राथमिकता रहेगी। इसी के साथ क्षेत्र समस्याओं जिनसे वो भली-भांति परिचित हैं उनको खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसी से टक्कर नहीं है। इस क्षेत्र में भाजपा ने अब तक जितने काम कराए  पिछली सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने पर संगठन का धन्यवाद दिया कि उसने भरोसा जताया जिस पर वह खरा करने का प्रयास करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा
- मूलरूप से हापुड़ जनपद के पिलखुवा के रहने वाले हैं। 20 साल से शालीमार गार्डन में रह रहे हैं। प्रॉपर्टी का कारोबार है।
- 48 वर्षीय संजीव शर्मा के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री है। 2013 में भाजपा में महानगर महामंत्री बने, 2019 से महानगर अध्यक्ष के पद पर हैं।

दलबदलुओं के बीच मुख्य मुकाबला
उप चुनाव में मुख्य मुकाबला दलबदलुओं के बीच होगा। तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहले किसी और दल में रह चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 2007 में सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। बसपा उम्मीदवार परमानंद गर्ग पहले सपा में थे। उन्होंने कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी और बसपा में शामिल हुए हैं। बसपा में आने के तुरंत बाद उनको टिकट मिल गया। सपा के उम्मीदवार सिंहराज जाटव 2022 में हाथी की सवारी छोड़कर साइकिल पर चढ़ गए थे। दो साल में सपा ने कोई महत्वपूर्ण पद नहीं मिला लेकिन टिकट की बाजी जीत गए।

सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव
- 48 वर्षीय सिंहराज जाटव विजयनगर क्षेत्र से हैं। स्नातक तक पढ़ाई कर चुके हैं। सिंहराज जाटव इंटरनेट केबल कारोबारी हैं। पिछले 18 साल से सक्रिय राजनीति में है। बसपा में मेरठ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी, मुरादाबाद और बरेली मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर और विजयनगर से पार्षद रह चुके हैं। दो साल पहले उन्होंने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 
 

Also Read

विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या बोले

25 Oct 2024 06:33 PM

गाजियाबाद उर्दू शिक्षक को जबरन जय श्रीराम बुलवाने का मामला : विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या बोले

मोहम्मद आलमगीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि फ्लैट मालिक से बात कराने पर भी मनोज ने उन्हें लिफ्ट में नहीं जाने दिया और जबरन उतार दिया। आरोप है कि मनोज ने बार- बार जय श्रीराम बोलने के लिए दवाब बनाया और न बोलने पर बदसलूकी भी की। और पढ़ें