Jalaun News : जालौन में मिलावटी खोया का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश से कानपुर जा रहा 400 किलो खोया नष्ट

जालौन में मिलावटी खोया का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश से कानपुर जा रहा 400 किलो खोया नष्ट
UPT | दीपावली से पहले प्रशासन की सख्त कार्रवाई, नकली खोया बनाने वाले माफिया में हड़कंप

Oct 25, 2024 19:39

जालौन जिले के माधौगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से कानपुर जा रहे 400 किलो मिलावटी खोया को जब्त किया है। यह खोया दीपावली के त्योहार पर बाजार में पहुंचने वाला था।

Oct 25, 2024 19:39

Jalaun News : जालौन जिले के माधौगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से कानपुर जा रहे 400 किलो मिलावटी खोया को जब्त किया है। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ जतिन कुमार ने मध्य प्रदेश की सीमा पर नाकेबंदी कर इस खोये को पकड़ा। खोये में तेज दुर्गंध आ रही थी और यह बोरियों में बंद था।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोये के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। इसके बाद खोये को जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर मिट्टी के अंदर दफन कर दिया गया।

दीपावली से पहले सख्त कार्रवाई
दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है।

उप जिलाधिकारी का बयान
उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बरामद किए गए खोये में कई तरह के हानिकारक पदार्थ मिले हैं। यह खोया लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक था। प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा जो मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण और बिक्री करते हैं।

नकली खोया बनाने वाले माफिया में हड़कंप
प्रशासन की इस कार्रवाई से नकली खोया बनाने वाले माफिया में हड़कंप मच गया है।

Also Read