हाईटेक भाजपा : मिस्ड कॉल, नमो ऐप और क्यूआर कोड स्कैन से BJP बढ़ा रही सदस्यों की संख्या

मिस्ड कॉल, नमो ऐप और क्यूआर कोड स्कैन से BJP बढ़ा रही सदस्यों की संख्या
UPT | गाजियाबाद में भाजपा का सदस्यता अभियान कैंप।

Sep 05, 2024 08:48

सदस्यता 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से दिलाई। इस अभियान के तहत पूरे देश में कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का सदस्य बन सकता है।

Sep 05, 2024 08:48

Short Highlights
  • घर बैठे लोग मिस्ड कॉल देकर बन रहे भाजपा के सदस्य
  • सोमवार को पीएम मोदी ने की थी सदस्यता अभियान की शुरूआत
  • गाजियाबाद में वृहद स्तर पर चल रहा पार्टी सदस्यता अभियान 
Ghaziabad BJP membership campaign : देश के सबसे बड़े संगठन भाजपा का सदस्यता अभियान इन दिनों जोरों पर है। हाईटेक भाजपा की सदस्यता लोग घर बैठे ले सकते हैं। इसके लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल, नमो एप, क्यूआर कोड स्कैन कर सदस्यता ग्रहण करने की शुरूआत कार्यकर्ताओं से करवाई है। 

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान के तहत सबसे पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के सदस्य बनें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी
की सदस्यता 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से दिलाई। इस अभियान के तहत पूरे देश में कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का सदस्य बन सकता है।

अभियान सभी मंडलों सेक्टर और बूथों पर
गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण अभियान चल रहा है। महानगर में बृहत स्तर पर सदस्यता अभियान सभी मंडलों सेक्टर और बूथों पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया पार्टी का सदस्य बनने के लिए घर बैठे कोई भी ऑनलाइन मोड से सदस्य बन सकता है। 

पूरे देश में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य
पूरे देश में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य हैं। भाजपा ने फिर नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का काम शुरू किया है। गाजियाबाद का लक्ष्य पांच लाख सदस्य बनाने का रखा है। गजियाबाद में सभी प्रमुख व्यक्ति,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी अलग स्थान पर सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे। इसी कड़ी में गाजियाबाद के पूर्व महापौर आशू वर्मा , पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, विधायक अजीत पाल त्यागी , समाजसेवी भूपेंद्र चोपड़ा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी , पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद राजेन्द्र तितौरिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र सारस्वत, मंडल अध्यक्ष ओम दत्त कौशिक , मंडल उपाध्यक्ष सिमरन रंधावा और आईटी से निखिल कुमार आदि ने राजनगर मंडल के सदस्यता अभियान के कार्य को गति दी। भाजपा के भर्ती अभियान की पहली पर्ची के साक्षी बने।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें