इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे : प्लास्टिक के प्रति चलाया जागरूकता अभियान, वितरित किए कपड़े के थैले

प्लास्टिक के प्रति चलाया जागरूकता अभियान, वितरित किए कपड़े के थैले
UPT | लोगों को किया गया जागरूक।

Jul 04, 2024 01:47

कवि नगर सी ब्लॉक बाजार, सिटी जोन घंटाघर व बजरिया मार्केट, मोहन नगर जोन राजेंद्र नगर लाजपत नगर मार्केट, वसुंधरा जोन वैशाली सूर्य नगर मार्केट, विजयनगर प्रताप विहार व अन्य मार्केट में प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार के लिए जागरूक किया गया।

Jul 04, 2024 01:47

Short Highlights
  • नगर निगम ने सभी पांच जोनों में चलाया अभियान
  • आठ किलो पॉलि​थीन जब्त, 39 हजार जुर्माना वसूला
  • गाजियाबाद को प्लास्टिक मुक्त करने की लोगों से अपील 
Ghaziabad News : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पांचों जोन में प्लास्टिक का बैग इस्तेमाल न करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्लास्टिक रूपी दानव का बहिष्कार करने की अपील की गई। कवि नगर सी ब्लॉक बाजार, सिटी जोन घंटाघर व बजरिया मार्केट, मोहन नगर जोन राजेंद्र नगर लाजपत नगर मार्केट, वसुंधरा जोन वैशाली सूर्य नगर मार्केट, विजयनगर प्रताप विहार व अन्य मार्केट में प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार हेतु जागरूक किया गया। पॉलिथीन के बेग का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।

आठ किलो पॉलिथीन जप्त की गई
वसुंधरा जोन अंतर्गत रोस्टर के क्रम में प्रतिबंधित प्लास्टिक की के विरुद्ध अभियान चलाया गया। व्यापारियों ने सहयोगी किया लगभग आठ किलो पॉलिथीन जप्त की गई। इस दौरान 39,000 का जुर्माना वसूला गया। जोनल प्रभारी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में रोस्टर के अनुसार वसुंधरा जोन में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें जन-जन को प्लास्टिक की बनी हुई पॉलिथीन का थैली का इस्तेमाल न करने के लिए अपील की गई।

कवि नगर जोन अंतर्गत अभियान चलाया गया
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक द्वारा गाजियाबाद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर साथी फाउंडेशन ने सहयोग किया। इस दौरान कवि नगर जोन अंतर्गत अभियान चलाया गया। जिसमें कपड़े के थैले वितरित किए गए।

जोनल प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश
नगर आयुक्त द्वारा जोनल प्रभारी को अपने-अपने जोन में प्रतिबंधित प्लास्टिक मैन्युफैक्चर पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रयासरत है। जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं भी निगम का सहयोग कर रही है।

Also Read

दो प्रशिक्षु दरोगाओं निलंबित, बिल्डर पहुंचा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

6 Jul 2024 12:30 AM

गाजियाबाद रील बनाकर वायरल करना पड़ा महंगा : दो प्रशिक्षु दरोगाओं निलंबित, बिल्डर पहुंचा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

डीसीपी ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो इंस्पेक्टर एक बिल्डर के ऑफिस में बैठे दिख रहे हैं तथा निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून हाईवे के बीचों बीच दो लग्जरी कारें खड़ी कर प्रॉपर्टी डीलरों के साथ रील बनवा रहे हैं। और पढ़ें