Ghaziabad News : दीपावली पर बन रहे 61 साल पहले जैसा संयोग, 1963 में बनी थी 2024 जैसी परिस्थितियां

दीपावली पर बन रहे 61 साल पहले जैसा संयोग, 1963 में बनी थी 2024 जैसी परिस्थितियां
UPT | भारतीय हिंदू पंचांग

Oct 26, 2024 12:52

1963 के इन प्रमाणों से स्पष्ट है कि परंपरा के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को ही दीपावली शास्त्रसम्मत है। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि आज से 60 साल पहले के ये पंचांग

Oct 26, 2024 12:52

Short Highlights
  • श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने बताए तर्क 
  • 1963 में दीपावली का पर्व अमावस्या के पहले दिन मनाया
  • तर्क संम्मत अनुसार इस बार दीपावली पर्व 31 अक्टूबर को  
Ghaziabad News : श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि जैसी स्थिति इस बार दीपावली पर्व पर बन रही है। वैसी ही स्थिति वर्ष 1963 में भी बनी थी। तब भी दीपावली का पर्व पहले दिन मनाया गया था।

दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को ही मनाना तर्कसंगत
अतः इस वर्ष भी दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को ही मनाना तर्कसंगत व शास्त्रसंगत होगा। एक नवंबर को रात्रि में अमावस्या तिथि ही नहीं है तो उस दिन दीपावली का पर्व मनाना उचित नहीं होगा।

वर्ष 1963 में 16 अक्टूबर 1963 को अमावस्या सायंकाल 16.15 पर प्रारंभ हुई
महाराजश्री ने बताया कि वर्ष 1963 में 16 अक्टूबर 1963 को अमावस्या सायंकाल 16.15 पर प्रारंभ हुई थी एवं 17 अक्टूबर 1963 को सायंकाल 18.13 पर समाप्त हुई थी। सूर्यास्त 17. 29 को हुआ था। दीपावली 16 अक्टूबर को ही लिखी गई थी क्योंकि उस दिन ही पूरी रात्रि अमावस्या थी।

2024 में अमावस्‍या तिथि 31 अक्‍टूबर को दोपहर के बाद 3.52 पर शुरू
2024 में अमावस्‍या तिथि 31 अक्‍टूबर को दोपहर के बाद 3 बजकर 52 पर शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 1 नवंबर को सूर्यास्त 17.32 पर है और अमावस्या का अंत 18.16 पर है। ऐसी स्थिति में वर्ष 1963 में पहले दिन यानि 16 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई गई थी क्योंकि अगले दिन रात्रि में अमावस्या का योग नहीं था।

प्रदोष में अमावस्या व्याप्त नहीं थी
प्रदोष में अमावस्या व्याप्त नहीं थी और  अर्धरात्रि में अमावस्या नहीं थी। यह सब पहले दिन यानि 16 अक्टूबर को ही मिल रहा था। इसी कारण दीपावली 16 अक्टूबर को मनाई गई। इस वर्ष भी पहले दिन यानि 31 अक्टूबर को ही रात्रि में अमावस्या तिथि है। प्रदोष व अर्ध रात्रि में भी अमावस्या व्याप्त है।

परंपरा के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को ही दीपावली शास्त्रसम्मत
1963 के इन प्रमाणों से स्पष्ट है कि परंपरा के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को ही दीपावली शास्त्रसम्मत है। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि आज से 60 साल पहले के ये पंचांग हैं। उस समय पंचांग की एक एक चीज हाथों से की जाती थी न कि आज की तरह कॉपी पेस्ट की जाती थी।

देश की परंपराओं को खण्डित करने का षड्यंत्र
आज  देश की परंपराओं को खण्डित करने का षड्यंत्र चल रहा है और इसी कारण अधिकांश पर्व दो-दो दिन मनाए जाने लगे हैं, जो बहुत ही खतरनाक है। इस पर चुप्पी साधे रखना और भी खतरनाक होगा। ऐसे षडयंत्र का विरोध करना होगा, तभी देश की परम्पराएं बनी रहेंगी और सनातन धर्म को मजबूत किया जा सकेगा। 
 

Also Read

NCRTC ने 17वें अर्बन मोबिलिटी कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो 2024 में RRTS और नमो भारत ट्रेन का किया प्रदर्शन

26 Oct 2024 03:38 PM

गाजियाबाद Ghaziabad News : NCRTC ने 17वें अर्बन मोबिलिटी कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो 2024 में RRTS और नमो भारत ट्रेन का किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कैसे आरआरटीएस सेमी हाईस्पीड वाला एक क्षेत्रीय गतिशीलता समाधान है। जो एनसीआर में मेट्रो और बस सेवाओं को इससे जोड़ रहा है। जिससे सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। और पढ़ें