कांवड़ यात्रा : दिल्ली-मेरठ हाईवे वनवे होने से कॉलोनियों के लोग परेशान, लग रहा भीषण जाम

 दिल्ली-मेरठ हाईवे वनवे होने से कॉलोनियों के लोग परेशान, लग रहा भीषण जाम
UPT | वाहनों के सामने आने-जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है

Jul 29, 2024 10:23

वाहनों के सामने आने-जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है। दिन में कई बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। मुरादनगर में बस अड्डे, दुहाई और राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहनों को तब निकाला गया

Jul 29, 2024 10:23

Short Highlights
  • दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कांवड़ के कारण हालात खराब
  • एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लग रहा तीस मिनट
  • सबसे अधिक परेशानी नौकरी पेशा महिलाओं को  
Ghaziabad news : गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली-मेरठ हाईवे को वनवे करने के बाद से दिल्ली रोड स्थित करीब 50 काॅलोनियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के कट बंद करने से लोगों के लिए रास्ते काफी लंबे हो गए हैं। एक लेन पर ट्रैफिक है और दिन में कई बार भीषण जाम लग रहा है। लोगों को इसकी भी जानकारी नहीं है कि निकलने का रास्ता कितनी दूरी पर है। एक किलोमीटर का सफर तय करने में 30 मिनट तक लग रहे हैं। 

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक लेन पर अब कांवड़िये
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक लेन पर अब कांवड़िये चल रहे हैं। यह मेरठ से गाजियाबाद की तरफ वाली लेन है। दूसरी लेन वाहनों के लिए खुली है। एक लेन पर दो लेन का ट्रैफिक है। इस रोड के किनारे मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और शहर की करीब 50 कॉलोनियों की लाखों की आबादी है। एडीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के साथ स्थानीय लोगों की समस्या पर ध्यान रखा जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों की समस्या पर ध्यान रखने को कहा गया है।

रोज हो रहे भीषण हादसे 
वनवे होने के बाद हाईवे पर वाहनों के आमने-सामने टकराने से अब तक 20 हादसे हो रहे हैं। वाहनों के सामने आने-जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है। दिन में कई बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। मुरादनगर में बस अड्डे, दुहाई और राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहनों को तब निकाला गया, जब कांवड़ियों की संख्या कम हुई। इस वजह से लोग जाम में फंसे रहे। मुरादनगर से राजनगर एक्सटेंशन तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा।

Also Read

जिलाध्यक्ष के सामने ही भाजपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

21 Sep 2024 01:35 AM

मेरठ Meerut News : जिलाध्यक्ष के सामने ही भाजपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

 जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र में रजपुरा ब्लॉक ऑफिस में शुक्रवार दोपहर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत तोमर और तरुण में... और पढ़ें