Saharanpur News : हनीट्रैप में मौलाना मदनी को फंसाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिला को बनाया था जरिया

हनीट्रैप में मौलाना मदनी को फंसाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिला को बनाया था जरिया
UPT | पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त

Sep 21, 2024 00:43

हनीट्रैप के मामले में सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरियाणा के....

Sep 21, 2024 00:43

Saharanpur News : हनीट्रैप के मामले में सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरियाणा के जींद के रहने वाले शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया है। शासन से उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



जींद का रहने वाला है शमशेर सिंह
शुक्रवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि हनीट्रैप के वांछित आरोपी हरियाणा के अनूपगढ़ जींद का रहने वाले शमशेर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह को पुलिस ने राज्य राजमार्ग-59 स्थित फ्लाईओवर के पास से धर दबोचा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में एक महिला ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के भाई उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री मौलाना मसूद मदनी के विरुद्ध देवबंद कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस समय मामला दर्ज करते हुए मौलाना मसूद मदनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच की तो पूरा प्रकरण हनीट्रैप से जुड़ा निकला।

हनी ट्रैपिंग की जरिये ठगी करती है महिला
खुलासा हुआ था कि उक्त महिला हाईप्रोफाइल लोगों से हनी ट्रैपिंग की जरिये ठगी करती है। पैसे न मिलने पर उनके खिलाफ दुष्कर्म जैसे आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराकर बाद उन्हें ब्लैकमेल करती है। यह भी पता चला था कि महिला और उसका गैंग कई हाईप्रोफाइल लोगों को शिकार बना चुका है। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जाल बिछाया और पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जबकि हरियाणा के थाना सदर अनूपगढ़ जींद निवासी मुख्य आरोपी शमशेर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Also Read