Sawan Somwar : क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे दूधेश्वरनाथ मंदिर, सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे दूधेश्वरनाथ मंदिर, सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
UPT | दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे ​क्रिकेटर सुरेश रैना।

Aug 19, 2024 20:41

गाजियाबाद में सावन के अंतिम सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। सोमवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। सावन माह को शिव की पूजा पाठ के लिए अधिक शुभ माना जाता है।

Aug 19, 2024 20:41

Short Highlights
  • सावन के अंतिम दिन आखिरी सोमवार को रखा उपवास
  • दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लोगों की लंबी लाइनें 
  • जलाभिषेक के लिए सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें 
Sawan Ka Panchva Somvar : 19 अगस्त को सावन का आखिरी दिन और अंतिम सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में लाइनों में लगकर शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के आखिरी सोमवार को लोगों ने उपवास भी रखा। सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। एक तो सावन का आखिरी ​सोमवार और इसी दिन सावन भी खत्म हो गया। इसी के साथ सावन के अंतिम दिन पांचवें सोमवार को रक्षाबंधन त्यौहार भी मनाया जा रहा है। जिस कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। 

सावन के अंतिम सोमवार दूधेश्वरनाथ मंदिर में भीड़ 
गाजियाबाद में सावन के अंतिम सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। सोमवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। सावन माह को शिव की पूजा पाठ के लिए अधिक शुभ माना जाता है।

सावन माह में सभी शुभ मांगलिक कार्यक्रम
इस दौरान चातुर्मास होने के कारण पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। सावन माह में सभी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार पर महादेव के 108 नाम जपने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी के साथ मन से डर भय दूर होता है। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से धन लाभ के योग भी बनते हैं। 

दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे सुरेश रैना 
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने अपने परिवार के साथ भगवान भोले का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। क्रिकेटर सुरेश रैना ने दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया और शिव का आर्शीवाद प्राप्त किया।

पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी ने जलाभिषेक कराया
ऐतिहासिक सिद्धिपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर के पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी ने क्रिकेटर सुरेश रैना को मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक कराया और उनको आर्शीवाद दिया। सुरेश रैना ने मीडिया से बताया कि दूधेश्वरनाथ महादेव की विशेष कृपा उनके ऊपर है। क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि वो हर साल सावन के महीने में एक बार दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर जरूर आते हैं। बीच में जब भी महादेव की दूधेश्वरनाथ महादेव की कृपा होती है तो दर्शन करने के लिए आ जाते हैं। 

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें