गाजियाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य : बोले-भ्रष्टाचार के ठगबंधन का भविष्य अंधकार मय, इनके पास ना कोई नेता ना नीति

बोले-भ्रष्टाचार के ठगबंधन का भविष्य अंधकार मय, इनके पास ना कोई नेता ना नीति
UPT | गाजियाबाद में केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और विधायकों के साथ।

Apr 01, 2024 19:16

डिप्टी सीएम ने कहा कि एक भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले हैं, कुछ का साथ कुछ का विकास करने वाले हैं। सब दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्र हुए थे। सबका एक ही एजेंडा था किसी प्रकार से मोदी को रोका जाए...

Apr 01, 2024 19:16

Short Highlights
  • गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • कांग्रेस गठबंधन को बताया भ्रष्टाचार का ठगबंधन 
  • विपक्षी गठबंधन का एक ही लक्ष्य भ्रष्टाचारियों को बचाओ
Ghaziabad news : सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार के ठगबंधन का भविष्य अंधकारमय है। इनके पास ना तो कोई नेता है और ना कोई नीति। 

प्रधानमंत्री का लक्ष्य है भ्रष्टाचार हटाओ
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव चल रहा है। विपक्षी गठबंधन इंडी गठबंधन के रूप में जाना जाता है। उनका एजेंडा है भ्रष्टाचारियों को बचाओ जबकि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है भ्रष्टाचार को हटाओ। डिप्टी सीएम ने कहा कि एक भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले हैं, कुछ का साथ कुछ का विकास करने वाले हैं। सब दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्र हुए थे। सबका एक ही एजेंडा था किसी प्रकार से मोदी को रोका जाए। लेकिन मोदी को रोकना उनके हाथ में नहीं है। उनके हाथ में भ्रष्टाचार करना है। मोदी को रोकने के लिए उनको देश की जनता के सामने मोदी जैसा बनना होगा। जो कि वो कभी नहीं कर सकते। ये लोग देश की जनता का विश्वास अपने ऊपर से खो चुके हैं। 

गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों को जीतेंगे
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पूरे विश्वास से आज कह सकता हूं, गाजियाबाद सहित प्रदेश में पूरी 80 लोकसभा सीटों को जीतेंगे। देश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन 400 प्लस सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ने एक रैली की जिसका एक ही लक्ष्य था भ्रष्टाचारियों को बचाओ! 

कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से हम आपके हैं कौन का रिश्ता
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से समझौता है, तो उसी कांग्रेस का पंजाब में आम आदमी पार्टी से हम आपके हैं कौन का रिश्ता है। जो कांग्रेस के नेता 5,000 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसे हैं वो देश में कांग्रेस सरकार बनाने की बात करते हैं। आज पूरा देश मोदीमय हो गया है। विपक्ष के पास कोई नेता नहीं है। हर रोज कोई ना कोई बयानबाजी कर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। जो भी कार्यवाही हो रही है कोर्ट से हो रही है। अगर वो सही होते तो उनको कोर्ट छोड़ देती। सात चरणों का चुनाव पूरा होगा।

2024 में भाजपा एक रिकार्ड बनाएगी
हम 2014 से बड़ी जीत 2024 में प्राप्त करेंगे। 2024 में भाजपा एक रिकार्ड बनाएगी। चाहे उत्तर भारत हो या फिर दक्षिण भारत। कमल का फूल खिल रहा है भाजपा गठबंधन बड़े रिकार्ड से जीत रहा है। काग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। गाजियाबाद में जिसे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है उसकी जमानत जब्त होगी। रायबरेली और अमेठी में उनके पास प्रत्याशी नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले ही दल अपना प्रत्याशी घोषित कर देते हैं। आज कांग्रेस गठबंधन हार मान चुका है। 

सपा आज कोई प्रत्याशी तय करती है तो कल कोई
उन्होंने कहा कि आज सपा भी हार मान चुकी है। सपा के पास कोई टिकाऊ प्रत्याशी नहीं है। सपा आज कोई प्रत्याशी तय करती है तो कल कोई और। मेरठ में तो यहीं हो रहा है। वहां टिकट के लिए सपाइयों में लड़ाई हो रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी इंडी गठबंधन का एक ही लक्ष्य जितना लूट सको लूटो, हर दिन झूठ बोले, हिंदू धर्म को गाली दो, जमकर घोटाला करो, जांच नहीं हो। जांच अगर हो तो मोदी को गाली दो, देश के सबसे मजबूत लोकतंत्र को गलत बताओ। वो जोर-जोर से छाती पीटकर भ्रष्टाचारियों को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के गाजियाबाद से प्रत्याशी अतुल गर्ग, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजित पाल के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी मौजूद रहे। 

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें