Ghaziabad News : गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में बारिश के लिए हवन यज्ञ

गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में बारिश के लिए हवन यज्ञ
UPT | हवन यज्ञ करते दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज व आचार्यगण।

Jun 18, 2024 01:19

गाजियाबाद के सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सोमवार को वर्षा की कामना के साथ हवन हुआ और गायत्री जयंती भी मनाई गई। हवन में बड़ी संख्या में भक्तों ने आहूति दी।

Jun 18, 2024 01:19

Short Highlights
  • हवन यज्ञ के बाद मंदिर में मनाई गई गायत्री जयंती  
  • महंत नारायण गिरि ने पौधे लगाने का किया आह्वान 
  • गाजियाबाद में आसमान से बरस रही आग गर्मी से राहत नहीं
     
Ghaziabad News : गाजियाबाद एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी से परेशान लोग अब बारिश के लिए पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। गाजियाबाद के सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सोमवार को वर्षा की कामना के साथ हवन हुआ और गायत्री जयंती भी मनाई गई। हवन में बड़ी संख्या में भक्तों ने आहूति दी। इस मौके पर महंत नारायण गिरि ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया। 

गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र
श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि गायत्री जयंती के दिन वेदों की माता गायत्री का प्राकट्य हुआ था। गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। जाता है। इस मंत्र के जाप करने से गायत्री माता के साथ भगवान विष्णु, भगवान शंकर व ब्रहमा जी की भी कृपा प्राप्त होती है, जिससे हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। वर्षा की कामना से हुए हवन में मुख्य आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य विकास पांडे और आचार्य अतुल शर्मा ने हवन कराया।  भगवान विष्णु, भगवान शिव और इंद्रदेव की आराधना व नाम जाप के साथ वर्षा की कामना से हवन में आहुति दी गई।
 
भीषण गर्मी से मनुष्य ही नहीं जीव-जंतु भी बेहाल
नारायण गिरि ने कहा कि  भीषण गर्मी से मनुष्य ही नहीं जीव-जंतु भी बेहाल हैं। वर्षा भी नहीं हो रही है तो उसका कारण मनुष्य का स्वार्थी होना ही है। मनुष्य अपने स्वार्थ में अंधा होकर प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ कर रहा है, उसका दंड आज सभी भुगत रहे हैं। इससे मनुष्य को सीख लेनी चाहिए और पेड-पौधों को काटने की बजाय अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। जल को बर्बाद ना करें। इस दौरान विद्यापीठ के विद्यार्थी भी मौजूद रहे। 

Also Read

मेरठ में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

23 Oct 2024 07:52 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर सी ब्लाक गंगानगर से एक अभियुक्त माधव पुत्र मुकुल शर्मा निवासी- सी 293 गंगानगर थाना गंगानगर जनपद मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष को मय तीन कार्टून व एक कट्टे मिश्रित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें