advertisements
advertisements

गाजियाबाद में एनकाउंटर : टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश को मार गिराया, एसआई घायल

टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश को मार गिराया, एसआई घायल
UPT | पीडित और आरोपी

May 10, 2024 11:26

पुलिस ने टाटा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी मर्डर केस में आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 3 मई की रात घटना को अंजाम दिया गया था।

May 10, 2024 11:26

Ghaziabad News : गाजियाबाद में टाटा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी मर्डर केस में आरोपी का एनकाउंटर हो गया है। विनय त्यागी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की ओर से जांच चल रही थी। 10 मई कासे थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम अपराधिक घटनाओं के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस ने वांछित अभियुक्त का एनकाउंटर दिया। पुलिस ने इस एनकाउंटर के बारे में पूरी जानकारी दी है। मृतक आरोपी दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। शुक्रवार की सुबह तड़के साहिबाबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश दक्ष मारा गया।

एक बदमाश को लगी गोली तो दूसरा फरार
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि परिसर थाना क्षेत्र शालीमार गार्डन क्षेत्र में चेकिंग का दौरान दो लोगों पर शक हुआ। पुलिस को देखकर दोनों लोग मोटरसाइकिल सवार तेजी से भागे। पीछा करने पर एक बंद गेट के सामने फिसलकर मोटरसाइकिल गिर गई। पुलिस टीम को अपने पीछे आते देख भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम की ओर अपनी रक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम पर फायरिंग कर रहे बदमाशों में से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश फायरिंग के समय अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया।

फायरिंग में पुलिस भी घायल
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में पुलिस उप निरीक्षक मंगल सिंह बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। घायल उप निरीक्षक और घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एनकाउंटर में घायल बदमाश मृत घोषित कर दिया गया। टाटा स्टील के इंडिया सेल्स हेड विनय त्यागी की हत्या मामले में पुलिस जांच कर रही थी। 

3 मई की रात हुई थी घटना
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 3 मई की रात घटना को अंजाम दिया गया था। रात करीब 11 बजे उन्होंने अपना लोकेशन शेयर किया। वह आम तौर पर 10 बजे तक घर लौट आते थे। शुक्रवार की रात देर हुई तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने विनय त्यागी की तलाश शुरू कर दी। करीब 3 बजे भोर में विनय त्यागी खेतान पब्लिक स्कूल के पास घायल अवस्था में मिले थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी दक्ष और उसके साथियों की भी पहचान की गई। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह दक्ष का एनकाउंटर कर दिया। उसके पास से विनय त्यागी से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया।

बदमाशों के पास हथियार भी बरामद
गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक अदद पिस्टल पॉइंट 32 बोर और 8 अदद खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा 2 जिंदा कारतूस पॉइंट 32 बोर का बरामद किया गया है। साथ ही 315 बोर का 3 खोखा कारतूस, दिल्ली से चोरी एक मोटरसाइकिल और विनय त्यागी से लूटी गई वन प्लस मोबाइल भी बरामद की गई है।

Also Read

मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

20 May 2024 09:56 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रैफिक को लिखित रूप में व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों की यातायात व्यवस्था में सुधार... और पढ़ें