Ghaziabad News : रक्षाबंधन पर एफडीए की टीम उतरी बाजार में, खाद्य पदार्थों के नमूने भरे

रक्षाबंधन पर एफडीए की टीम उतरी बाजार में, खाद्य पदार्थों के नमूने भरे
UPT | खाद्य पदार्थों के नमूने भरती एफडीए की टीम।

Aug 17, 2024 20:20

गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई स्थानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए अभियान चलाया।

Aug 17, 2024 20:20

Short Highlights
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
  • मिठाइयों की दुकान से लिए नमूने
  • खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए टीम गठित
Ghaziabad News : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रक्षाबन्धन पर्व में प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए टीम बनाकर अभियान चला रहा है। गाजियाबाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई स्थानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए अभियान चलाया।

इन दुकानों से लिए मिठाई के नमूने
म ने कृष्णा स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेन्ट, चाणक्य चौक, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ कलाकन्द का एक नमूना लिया। गर्ग स्वीट्स होम, विजय नगर से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना, बांसुरी वाला अग्रवाल स्वीट्स, प्रताप विहार, गाजियाबाद से केसर वाला घेवर, पेड़ा के नमूनें एकत्र किए। संगम स्वीट्स, मुरादनगर गाजियाबाद से बर्फी, शालू स्वीट्स कार्नर, मुरादनगर गाजियाबाद से बूँदी लड्डू, मीनाक्षी स्वीट्स, मुरादनगर से खोया, अग्रवाल स्वीट्स, वसुन्धरा गाजियाबाद से रंगीन रसगुल्ला व बर्फी नमूनें लिए गए।

रंगीन रसगुल्ला,पनीर के नमूने लिए गए
श्याम स्वीट्स डेयरी, वसुन्धरा गाजियाबाद से रंगीन रसगुल्ला,पनीर के नमूने लिए गए। पंडित भगवान दास केदारनाथ, चौपला मन्दिर गाजियाबाद से घी, आदर्श कलाकन्द भण्डार, से मावा युक्त घेवर के नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब को भेज दिया।

अभियान में 13 नमूने लिए गए
अभियान में 13 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों शैलेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, भावना अगरिया, निधि रानी, महेन्द्र प्रताप सिंह, देवांश चतुर्वेदी, विजय कुमार, प्रेमचन्द, बसंत गुप्ता, दर्पण कुमार, मोनिका गुप्ता, मीरा सिंह, मुकेश शर्मा एवं जयपाल सिंह द्वारा कार्रवाई की गयी। 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें