बदलता उत्तर प्रदेश : नगर निगम की कचरा निस्तारण प्रणाली देखकर एनआरआई बोले 'ग्रेट गाजियाबाद'

नगर निगम की कचरा निस्तारण प्रणाली देखकर एनआरआई बोले 'ग्रेट गाजियाबाद'
UPT | गाजियाबाद नगर निगम के गार्बेज प्लांट का भ्रमण करते विदेशी से आए डेलीगेटस।

Feb 23, 2024 18:48

सिहानी गार्बेज फैक्ट्री पर पहुंचकर 15 देशों से आए 25 एनआरआई द्वारा सराहा गया। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा चलाई जा रही कारों का प्रजेंटेशन दिया गया। इसके अलावा शहर की स्वच्छता पर विशेष चर्चा की गई।

Feb 23, 2024 18:48

Short Highlights
  • 15 देशों के एनआरआई ने नगर निगम की कचरा निस्तारण प्रणाली को सराहा 
  • निगम स्वास्थ्य विभाग ने द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन
  • रैग पिकर्स के बच्चों के लिए कराई जा रही शिक्षा व्यवस्था को देख एनआरआई हैरान 
Ghaziabad News : शुक्रवार को गाजियाबाद नगर निगम की कचरा निस्तारण प्रणाली को 15 देशों के विदेशी एनआरआई ने देखा और सराहा। इस दौरान विदेशी एनआरआई काफी अभीभूत हुए और बोले ग्रेट गाजियाबाद।  नगर आयुक्त के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर शहर के कचरा निस्तारण के लिए कार्य चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। जिसमें गीला कूड़ा अलग तथा सूखा कूड़ा अलग-अलग करते हुए कूड़े का सदुपयोग करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। जिसको सिहानी गार्बेज फैक्ट्री पर पहुंचकर 15 देशों से आए 25 एनआरआई द्वारा सराहा गया। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा चलाई जा रही कारों का प्रजेंटेशन दिया गया। इसके अलावा शहर की स्वच्छता पर विशेष चर्चा की गई।

मेहमानों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम मैनेजमेंट की प्रशंसा की
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने बताया कि सिहानी गार्बेज फैक्ट्री पर प्रतिदिन कचरे का प्रोसेस करते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। नगर आयुक्त के निर्देश पर 15 देश से आए हुए डेलिगेशन को गार्बेज फैक्ट्री का भ्रमण कराया। जिसमें गीला कचरा किस प्रकार खाद के रूप में बदल जाता है तथा सूखे कचरे का किस प्रकार अलग-अलग करते हुए सदुपयोग किया जा रहा है विस्तृत जानकारी दी गई। कचरा पृथक्करण तथा कचरा निस्तारण प्रणाली को देख विदेशों से आए हुए, मेहमानों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम मैनेजमेंट की प्रशंसा की साथ ही शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

एनआरआई द्वारा गार्बेज फैक्ट्री का भ्रमण करते हुए विस्तृत जानकारी ली गई। गीले कचरे का खाद के लिए लगे हुए कंपोस्ट पिट तथा लगी हुई मशीनों के बारे में भी जानकारी ली गई। विदेश से आए डेलीगेशन में ब्राज़ील, इराक, थाईलैंड, श्रीलंका, पेरू व दक्षिण अमेरिका तथा अफ्रीका सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल थे।  

रेग पीकर्स के बच्चों को शिक्षा देने का कार्य 
गार्बेज फैक्ट्री में चल रहे बाल गोपाल स्कूल को देखकर विदेशी डेलिगेशन टीम ने गाजियाबाद की प्रशंसा की। ऐसा स्थान जहां पर न केवल शहर का कचरा निस्तारित हो रहा है बल्कि साथ में रेग पीकर्स के बच्चों का ध्यान रखते हुए उन्हें शिक्षा देने का कार्य नगर निगम कर रहा है। एनआरआई द्वारा बच्चों से मुलाकात की तथा उनके साथ सेल्फी लेते हुए उनको मोटिवेट किया। गाजियाबाद नगर निगम कुशल नेतृत्व में शहर हित में किए जा रहे कार्य की विदेशी डेलीगेट ने प्रशंसा की। 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें