Ghaziabad News : पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की बेटी से मकान बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की बेटी से मकान बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी
UPT | पूर्व केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से पूर्व सांसद रहे जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह

Oct 17, 2024 08:31

आनंद प्रकाश से बैनामा करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मकान का बैनामा नहीं किया। इसके बाद वकील के माध्यम से एक नोटिस उन्हें दे दिया।

Oct 17, 2024 08:31

Short Highlights
  • थाना कविनगर में दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट 
  • हाईटेक इंस्टीट्यूट चेयरमैन पर धोखाधड़ी का आरोप
  • जनरल की बेटी को मकान बेचने के नाम लिए 3.38 करोड़
Ghaziabad News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से पूर्व सांसद रहे जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह से मकान बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी ने हाईटेक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन आनंद प्रकाश के खिलाफ थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें योगजा सिंह ने आरोप लगाया है कि आनंद प्रकाश ने मकान बेचने के नाम पर उनके साथ 3.38 करोड़ की धोखाधड़ी की।

2014 में हुआ था मकान का सौदा 5.50 करोड़ में
कविनगर थाने में दर्ज एफआईआर में राजनगर निवासी योगजा सिंह ने बताया कि 14 जून 2014 को आनंद प्रकाश ने उनसे मकान बेचने का सौदा किया था। मकान का कुल सौदा 5.50 करोड़ रुपये में तय हुआ था। जिसमें 10 लाख रुपये उन्होंने एडवांस दिए थे। जबकि बाकी की रकम बाद में देना तय हुआ था। इसके बाद आनंद प्रकाश ने मकान में मरम्मत के नाम पर 4.50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद 15 जुलाई 2014 को योगजा को मकान पर कब्जा मिल गया।

 रुपयों की डिमांड करने लगे
आरोप है कि उन्हेंं मकान पर लोन लेना था। इसके लिए 13 फरवरी 2017 को उनके बीच एक अनुबंध हुआ था। इसके बाद उन्होंने 14 व 15 फरवरी 2017 को 33.50 लाख रुपये आनंद प्रकाश को ट्रांसफर किए। उन्होंने लोन लेने के लिए मकान के कागज मांगे तो आनंद प्रकाश नहीं दिए। वो और रुपयों की डिमांड करने लगे। उन्होंने उधार लेकर एक करोड़ रुपये दिए।

वकील के माध्यम से एक नोटिस उन्हें दे दिया
इसके बाद एक-एक करोड़ रुपये दिए। 21 अक्तूबर 2023 को जब बैंक से दो करोड़ रुपये का लोन मिला तो आनंद प्रकाश से बैनामा करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मकान का बैनामा नहीं किया। इसके बाद वकील के माध्यम से एक नोटिस उन्हें दे दिया। आरोप है कि इसके बाद भी कई बार कहने के बावजूद मकान का बैनामा नहीं किया।

Also Read

खाने में क्यों मिलाती थी पेशाब, कबूलनामा सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

17 Oct 2024 10:13 AM

गाजियाबाद मेड ने कर दिया खुलासा : खाने में क्यों मिलाती थी पेशाब, कबूलनामा सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक प्रतिष्ठित रिहायशी सोसाइटी का है... और पढ़ें