शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है।
Weather Update : अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल
Oct 06, 2024 08:14
Oct 06, 2024 08:14
- मानसून की विदाई के बाद उमस और गर्मी बढ़ी
- अक्टूबर के पहले सप्ताह सामान्य से तीन डिग्री बढ़ा तापमान
- 11 बजे से निकल रही तेज धूप कर रही लोगों को परेशान
आज रविवार को मौसम का हाल
आज के मौसम की बात करें तो गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल, बारिश नहीं होने के कारण पिछले चार-पांच दिन से गाजियाबाद का तापमान बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर चुका है।
शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस
शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गाजियाबाद में ऐसे गर्मी रहेगी। 15 अक्टूबर के बाद थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। गाजियाबाद में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस ते जाने की संभावना है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
आईएमडी की मानें तो 11 अक्टूबर तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज और कल मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
Also Read
6 Oct 2024 09:21 AM
मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें