गाजियाबाद लोकसभा चुनाव मतगणना : कहीं खिलाया फूल तो चर्चा में पंजा भी, रोज बन रही नई सरकार

कहीं खिलाया फूल तो चर्चा में पंजा भी, रोज बन रही नई सरकार
UPT | मतगणना से पहले हार-जीत का कयास लगाते लोग

Jun 03, 2024 17:15

गाजियाबाद में हार-जीत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन दिनों हर गली-मोहल्ले में चुनाव परिणाम की ही बात हो रही है।

Jun 03, 2024 17:15

Short Highlights
  • भाजपाइयों का दावा अतुल गर्ग की जीत के बाद शहर सीट पर उपचुनाव
  •  गठबंधन प्रत्याशी की बेहतर चुनाव प्रचार से जीत की मजबूत दावेदारी
  •  हर किसी के अपने राजनीति समीकरण, सभी को अपनी जीत की उम्मीद
Ghaziabad news : गाजियाबाद लोकसभा चुनाव की मतगणना के का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। गाजियाबाद में कल लोकसभा चुनाव की मतगणना गोविंदपुरम अनाजमंडी में होनी है। इसके साथ ही गाजियाबाद में हार-जीत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन दिनों हर गली-मोहल्ले में चुनाव परिणाम की ही बात हो रही है। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनाव का परिणाम बेशक चार जून को घोषित होगा लेकिन लोगों ने अपने दिमाग में प्रत्याशियों के जीत के समीकरण बैठा लिए हैं। कोई 5 लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की जीत बता रहा है तो कहीं गठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस की डॉली शर्मा को बेहतर चुनाव प्रचार, दलित व मुस्लिम वर्ग में मजबूत पकड़ की पैरवी की जा रही है।

लोग चुनाव परिणाम पर चर्चा कर रहे
यह माहौल महानगर में अलग-अलग जगहों पर बैठक करने वाले लोगों के बीच दिखा। लोग चुनाव परिणाम पर चर्चा कर रहे थे। कुछ लोग गाजियाबाद में बीजेपी का वोट बैंक मजबूत मान रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथों के पोलिंग प्रतिशत के हिसाब से अनुमान लगाया है कि भाजपा की जीत का अंतर लाख वोट से अधिक रहेगा। वहीं कुछ लोग ये भी मान रहे हैं कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा अच्छा चुनाव लड़ी हैं। उनको ब्राहमण, दलित और मुस्लिमों का वोट मिला है। इस कारण से इस बार गाजियाबाद में भाजपा की जीत इतनी आसान नहीं है। बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर को लोग बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं। बसपा कार्यकर्ता अपने चुनावी गणित के हिसाब से बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर की जीत का दावा कर रहे हैं।

गाजियाबाद शहर सीट पर विधानसभा उपचुनाव तय...
गाजियाबाद में उपचुनाव तय है। गाजियाबाद में भाजपा और समर्थकों का मानना है कि गाजियाबाद शहर सीट पर विधानसभा उपचुनाव तय है। उनका मानना है कि अतुल गर्ग के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गाजियाबाद शहर सीट खाली हो जाएगी। इसके बाद इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव होगा। इसके चलते भाजपाइयों ने विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने जोड़तोड़ बैठाने शुरू कर दिए हैं। कुछ भाजपाइयों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व ने गाजियाबाद शहर सीट पर उपचुनाव के लिए अपना अगला प्रत्याशी भी तय कर लिया है।

सब्र करो भाई चुनाव के नतीजे तो आने दो
इस समय बस हो या ट्रेन, चाय की दुकान हो या फिर कोई आफिस सभी ओर लोकसभा चुनाव में जीत हार की चर्चाएं हैं। लेकिन कुछ ऐसे ही भी है जो ये भी कहते सुने जा रहे हैं कि सब्र करो भाई चुनाव के नतीजे तो आने दो। गर्मी के बीच लोग चुनावी तापमान की चर्चा करते नजर आए। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस—सपा गठबंधन के प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि कहीं कहीं बसपा भी लड़ाई में त्रिकोण समीकरण बनाती नजर आ रही है। गाजियाबाद में इस बार दलित व मुस्लिम भी निर्णायक भूमिका में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने दोनों वर्गों में बेहतर प्रचार किया है। देहात और शहर विधानसभा में प्रचार ज्यादा बेहतर रहा था।
अब कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 30 राउंड में मतगणना कराई जाएगी।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें