Ghaziabad News : कूड़ा के नाम पर कंपनी कर्मचारी वाहनों में ढो रहे थे गोबर, महापौर ने पकड़ा

कूड़ा के नाम पर कंपनी कर्मचारी वाहनों में ढो रहे थे गोबर, महापौर ने पकड़ा
UPT | तिगरी गोल चक्कर के पास कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची महापौर सुनीता दयाल

Aug 08, 2024 09:03

उपरोक्त कंपनी कूड़े का भुगतान नगर निगम से वहन करती है। लेकिन गोबर उठा रही है इससे यह भी प्रतीत होता है कि किसी निजी लोगों का गोबर उठाया जा रहा है। इसका भुगतान नगर निगम से कूड़े के नाम का लिया जाता है।

Aug 08, 2024 09:03

Short Highlights
  • महापौर ने किया तिगरी गोल चक्कर के पास कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण
  • जे एस इन्वायरो नामक कंपनी के पास है कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी 
  • क्रॉसिंग का कूड़ा भी उठवा रहे थे कंपनी के कर्मचारी
Ghaziabad News : महापौर सुनीता दयाल शहर में आय दिन निरीक्षण करती रहती हैं। जिससे नगर निगम की कार्यशैली में और अच्छा परिवर्तन हो। महापौर के निरीक्षण के बाद नगर निगम की कार्यशैली बेहतर भी हुई है।

ट्रैक्टर चालक ने बताया कि कूड़ा क्रॉसिंग रिपब्लिक से लेकर आ रहा
इसी प्रकार महापौर ने आज विजय नगर तिगरी गोल चक्कर के पास जे एस इन्वायरो नामक कंपनी द्वारा संचालित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। जिसके अंदर जाते ही एक ट्रैक्टर कूड़ा लेकर आ रहा था। महापौर के पूछने पर ट्रैक्टर चालक ने बताया कि कूड़ा क्रॉसिंग रिपब्लिक से लेकर आ रहा है जो कि चालक ने कैमरे के सामने बोला और सुपरवाइजर के तरफ देख कर अपनी बात से मुकर गया।

एक जगह पर गोबर पड़ा था हम उठा लाए
कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर गोबर भर कर ला रहा था जिसको देख सब चौक गए। ट्रैक्टर चालक से पूछा तो उसने बताया कि एक जगह पर गोबर पड़ा था हम उठा लाए। जबकि उपरोक्त कंपनी कूड़े का भुगतान नगर निगम से वहन करती है। लेकिन गोबर उठा रही है इससे यह भी प्रतीत होता है कि किसी निजी लोगों का गोबर उठाया जा रहा है। इसका भुगतान नगर निगम से कूड़े के नाम का लिया जाता है। जिसकी सूचना महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी और उपरोक्त कंपनी के ऊपर की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए है।

कंपनी नगर निगम की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि जेएस इन्वायरो नामक कंपनी नगर निगम की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही है। क्रॉसिंग का कूड़ा और गोबर उठाने का कार्य कर किया जा रहा है जो नियम विपरीत है इस मामले में अधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द ही कार्यवाही की उम्मीद है।

Also Read

अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

6 Oct 2024 08:14 AM

गाजियाबाद Weather Update : अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है।  और पढ़ें