केंद्र सरकार के 28 विभागों पर गाजियाबाद नगर निगम का 145 करोड़ रुपए बकाया है। इनमें सबसे अधिक दिल्ली मैट्रो कारर्पोरेशन पर 75 करोड़ रुपए और दूसरे नंबर पर एओसी हिंडन एयरफोर्स पर 22 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में बकाया...
Ghaziabad news : 40 सरकारी विभाग दबाए बैठे हैं 132 करोड़, गाजियाबाद नगर निगम कर रहा नोटिस की तैयारी
![40 सरकारी विभाग दबाए बैठे हैं 132 करोड़, गाजियाबाद नगर निगम कर रहा नोटिस की तैयारी](https://image.uttarpradeshtimes.com/m0901-22743.jpg)
Mar 15, 2024 14:02
Mar 15, 2024 14:02
- सबसे अधिक विद्युत विभाग के भवनों पर बकाया 112 करोड़
- जीडीए पर भी निगम का 6.94 करोड़ रुपए बकाया
- केंद्र सरकार के 28 विभागों पर निगम का 145 करोड़ बकाया
जिन विभागों पर निगम का अधिक टैक्स
टैक्स वसूली बढ़ाने को लेकर गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों से आए दिन शासन स्तर से जवाब तलब हो रहा है। शासन से भी निगम पर टैक्स वसूली बढ़ाने के निर्देश का दबाव है। इसी के साथ जिन विभागों पर निगम का अधिक टैक्स है। उनकी सूची भी शासन को समय-समय पर भेजी जाती है। निगम ने सबसे अधिक बकाया टैक्स वाले सरकारी विभागों के नाम और उन पर बकाया की सूची पहले भी शासन को भेजी है।
बिजली विभाग पर निगम का करीब 112 करोड़ रुपए
शासन से निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि वह तेजी के साथ टैक्स की वसूली करें। इस दौरान निगम अधिकारियों का कहना था कि करीब 132 करोड़ रुपए का टैक्स सरकारी विभागों पर बकाया है। निगम की सरकारी विभागों पर बकाया टैक्स सूची के अनुसार सबसे अधिक बकाया टैक्स बिजली विभाग पर है। अकेले बिजली विभाग पर निगम का करीब 112 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में बकाया हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी कार्यालय पर सात करोड़, जीडीए कार्यालय पर 6 करोड़ 94 लाख रुपए बकाया हैं। अन्य बकाएदार विभागों में जिला महिला चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय, जिला जज आवास, विद्यालयों और कालेजों पर, नलकूप खंड, जिला गन्ना अधिकारी, यूपी लघु उद्योग, जिला संयुक्त अस्पताल और नलकूप खंड आदि सहित 40 सरकारी विभागों के नाम शामिल हैं। जिन पर गाजियाबाद नगर निगम का करोड़ों रुपए टैक्स के रूप में बकाया है।
केंद्र सरकार के विभागों पर बकाया 145 करोड़ रुपए
गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा केंद्र सरकार के भी विभाग हैं। केंद्र सरकार के 28 विभागों पर गाजियाबाद नगर निगम का 145 करोड़ रुपए बकाया है। इनमें सबसे अधिक दिल्ली मैट्रो कारर्पोरेशन पर 75 करोड़ रुपए और दूसरे नंबर पर एओसी हिंडन एयरफोर्स पर 22 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में बकाया है। केंद्र सरकार के जिन सरकारी विभागों पर गाजियाबाद निगम द्वारा टैक्स बकाया है उनमें सीआईएसएफ, प्रधान डाकघर नवयुग मार्केट, महाप्रबंधक दूरसंचार भारत संचार निगम राजनगर, बीएसएनएल, पोस्ट आफिस कविनगर, केंद्रीय उत्पादन शुल्क देहली, सीबीआई एकेडमी कमला नेहरू नगर, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, ईएसआई अस्पताल पर भी लाखों रुपए बकाया है।
क्या बोले अधिकारी
गाजियाबाद नगर निगम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना है कि विभागों को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा शासन को भी समय-समय पर वास्तु स्थिति से अवगत कराया जाता है।
Also Read
![गाजियाबाद में पोर्टेबल मशीन से कार में कर रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण गाजियाबाद में पोर्टेबल मशीन से कार में कर रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण](https://image.uttarpradeshtimes.com/2-63030.jpg)
8 Jul 2024 10:01 PM
हरियाणा के सोनीपत से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गजियाबाद में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाली टीम की महिला को पकड़ा वहीं… और पढ़ें