गाजियाबाद नगर निगम हुआ मालामाल : संपत्ति कर वसूली में 64 करोड़ की वृद्धि

संपत्ति कर वसूली में 64 करोड़ की वृद्धि
UPT | गाजियाबाद नगर निगम में संपत्ति कर वसूली की समीक्षा बैठक करते नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक।

Sep 02, 2024 18:45

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार लगातार कड़ी मेहनत के साथ कर वसूली का कार्य चल रहा है। करदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया से टैक्स वसूली का कार्य जारी है।

Sep 02, 2024 18:45

Short Highlights
  • नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग की टीम से की समीक्षा
  • हाई राइज बिल्डिंग में टैक्स से छूटे हुए फ्लैटों पर लगाया कर
  • नगरआयुक्त ने टैक्स विभाग को दिए कैंप लगाने के निर्देश
Ghaziabad Nagar Nigam : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा संपत्ति कर वसूली को रफ्तार देने के लिए समस्त जोनल प्रभारी सहित, टैक्स विभाग के अधिकारियों से बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा ऐसे भवन जो अभी टैक्स से छूटे हुए हैं। उन पर एक सप्ताह में कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हाईराइज सोसाइटी में ऐसे फ्लैट जो टैक्स से छूटे हुए हैं। उन पर एक सप्ताह में अभियान के रूप में टैक्स वसूली कैंप लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली में पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 64 करोड़ रुपये की अधिक वृद्धि की गई। पिछले वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 31 अगस्त तक लगभग 84 करोड़ 61 लाख रुपये की वसूली की गई। इस वर्ष एक अप्रैल से 31 अगस्त 2024 तक 148 करोड़ 15 लाख की वसूली की गई। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा टीम के कार्यों की सराहना की गई। इसी प्रकार कार्यों को रफ्तार से बढ़ाने के लिए योजना बनाने के लिए कहा गया। इस क्रम को आगे बढ़ते हुए नगर आयुक्त द्वारा टॉप 50 ऐसे बकाएदार जो कि बड़े बकायेदार हैं। उनकी सूची बनाते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी जोन में 50-50 बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की गई। जिसे लगभग एक सप्ताह के भीतर 64 करोड़ की वसूली का टारगेट रखा गया है।

अवकाश दिवसों में कैंप लगाकर कर वसूली
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार लगातार कड़ी मेहनत के साथ कर वसूली का कार्य चल रहा है। करदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया से टैक्स वसूली का कार्य जारी है। अवकाश दिवसों में कैंप लगाकर कर वसूली की जा रही है नगर आयुक्त द्वारा कमर्शियल बिल्डिंग पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए 10 दिवस का समय दिया गया है।

नोटिस जारी किए जाएंगे और करवसूली की जाएगी
गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले सभी कमर्शियल भावन पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किए जाएंगे और करवसूली की जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा समस्त करदाताओं को अपने-अपने जोन में कमर्शियल भवन जो कि टैक्स से छूटे हुए हैं। उन पर प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

सितंबर माह में 10% छूट का लाभ
नगर आयुक्त द्वारा सभी सम्मानित करदाताओं से सितंबर माह में 10% छूट का लाभ लेते हुए अपना टैक्स समय से जमा करने के लिए अपील की गई है। शहर के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नागरिकों की जिम्मेदारी समय से हाउस टैक्स जमा करने की है। जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा करदाताओं से अपील की गई है। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा शहर हित में लगातार विकास कार्यों के लिए योजना बनाई जा रही है। टैक्स वसूली प्राथमिकता पर कराई जा रही है जिसमें जनप्रतिनिधियों तथा पार्षदों का भी योगदान निगम को मिल रहा है जो की सराहनीय है।

Also Read

मेरठ, दिल्ली-NCR में बारिश, आने वाले 24 घंटों में इन जिलों में भीषण वर्षा और बिजली गिरने की संभावना

18 Sep 2024 09:03 PM

मेरठ Weather Update : मेरठ, दिल्ली-NCR में बारिश, आने वाले 24 घंटों में इन जिलों में भीषण वर्षा और बिजली गिरने की संभावना

दूसरी तरफ जलभराव से हालात काफी खराब हैं। मेरठ में जलभराव के चलते मोहल्लों में घरों तक पानी घुस गया है। सुबह से हो रही बारिश rain के चलते मोहल्ले तालाब बन चुके हैं।   और पढ़ें