Ghaziabad weather news : गंभीर स्थिति में पहुंची गाजियाबाद-NCR की आबोहवा, AQI 150 के पार, जानिए आज मौसम का हाल

गंभीर स्थिति में पहुंची गाजियाबाद-NCR की आबोहवा, AQI 150 के पार, जानिए आज मौसम का हाल
UPT | Ghaziabad AQI

Oct 04, 2024 08:27

गाजियाबाद में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

Oct 04, 2024 08:27

Short Highlights
  • गाजियाबाद कौशाबी का एक्यूआई 250 पर पहुंचा 
  • आनंद विहार का एक्यूआई 300 के पार 
  • ठंड से पहले डराने लगे प्रदूषण विभाग के आंकड़े
Ghaziabad weather news, Ghaziabad AQI :  अभी ठंड दूर है लेकिन उससे पहले गाजियाबाद और एनसीआर की आबोहवा खराब होने लगी है। दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में एक्यूआई अब तेजी से बढ़ रहा है। आनंद विहार का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। जो कि खतरनाक स्तर पर है। वहीं कौशाबी का एक्यूआई 250 के स्तर पर पहुंचा है। 

पिछले दिनों पांच हॉटस्पॉट चिहिंत किए गए
गाजियाबाद में पिछले दिनों पांच हॉटस्पॉट चिहिंत किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी वायु प्रदूषण के स्तर पर सुधार की कोई गुजाइश नहीं दिखाई दे रही है। हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच रही है। सबसे बदहाल हालात वैशाली, कौशाबी, साहिबाबाद और आनंद विहार का है। आनंद विहार का AQI 380 पर पहुंच गया। जो कि काफी खतरनाक स्थिति में रहा। 

गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक
गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब श्रेणी में पहुंच रहा है। कई  इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को एनसीआर में सबसे अधिक एक्यूआई आनंद विहार में 380 दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली का औसत एक्यूआई 160 दर्ज किया गया
हवा की दिशा व हवा की गति बदलने से एनसीआर में राजधानी दिल्ली का औसत एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार रविवार तक हवा ऐसे ही बनी रहेगी। सबसे साफ हवा फरीदाबाद में एक्यूआई 84 दर्ज की गई। ये संतोषजनक श्रेणी में रही। गुरुग्राम में एक्यूआई 68, गाजियाबाद में 189, नोएडा में 190, ग्रेटर नोएडा में 175 एक्यूआई रहा।

आज मौसम रहेगा साफ
गाजियाबाद में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। गुरुवार को सुबह से धूप खिली। दोपहर में तेज धूप ने गर्मी को बढ़ा दिया। शाम को तेज हवा ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 36 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Also Read

पुलिस मुठभेड़ में मवाना में डकैती डालने के आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

4 Oct 2024 04:30 PM

मेरठ Meerut News : पुलिस मुठभेड़ में मवाना में डकैती डालने के आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

दूसरा आरोपी दोनाली बन्दूक को फेंककर ईख के खेतों की तरफ भाग गया था। जिसे भी पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग कर खेतों से गिफ्तार किया गया। और पढ़ें