Weather Today : गाजियाबाद में बढ़ा तापमान, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

गाजियाबाद में बढ़ा तापमान, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल
UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 20, 2024 08:13

तापमान की बात करें तो शनिवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।

Oct 20, 2024 08:13

Short Highlights
  • शनिवार को शहर का तापमान पहुंचा 35 डिग्री 
  • दिन में निकली तेज धूप से बढ़ी गर्मी
  • हवा ना चलने से एक्यूआई में हुई वृद्धि 
Weather Today : गाजियाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हवा की रफ्तार कम होेने पर वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। शनिवार को शाम 6 बजे लोनी में एक्यूआई 318 पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से गाजियाबाद में तापमान में कमी देखी जा रही थी। लेकिन शनिवार को शहर के तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एनसीआर में तापमान गिरने की संभावना जताई है।

मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा
गाजियाबाद में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। बीते दिनों तापमान गिरने से सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ रही थी। लेकिन एक बार अब तापमान बढ़ने लगा है। जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में गर्मी के कारण पसीने छूट रहे हैं। सुबह-शाम की ठंड में अब कमी महसूस हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान गिरने की उम्मीद है। अनुमान है कि दीवाली तक ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

गुलाबी ठंड के बीच गाजियाबाद में प्रदूषण बढ़ रहा
गुलाबी ठंड के बीच गाजियाबाद में प्रदूषण बढ़ रहा है। जिसे नियंत्रित करने के लिए ग्रैप लागू कर दिया है। जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। हालांकि ठंड अभी शुरू भी नहीं हुई हैं और गाजियाबाद का एक्यूआई कई स्थानों पर खराब श्रेणी में पहुंच रहा है। वहीं कई स्थान ऐसे हैं। जहां मध्यम श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए गाजियाबाद में दीवाली से पहले ही पटाखे पूरी तरह से बैन कर दिए हैं। 

शनिवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर 
तापमान की बात करें तो शनिवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान अन्य दिनों की तुलना में दो डिग्री अधिक 22 दर्ज किया है। आज गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 
 

Also Read

नोएडा के मॉडर्न स्कूल के बाहर छात्राओं में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

20 Oct 2024 12:34 PM

गौतमबुद्ध नगर Noida News : नोएडा के मॉडर्न स्कूल के बाहर छात्राओं में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल के बाहर कुछ छात्राओं के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें