Ghaziabad weather news : 20 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, आज दिन में इतना रहेगा गाजियाबाद का तापमान

20 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, आज दिन में इतना रहेगा गाजियाबाद का तापमान
UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 17, 2024 09:45

मौसम विभाग इसके लिए अपनी स्टडी लगातार कर रहा है। गाजियाबाद में मौसम रात के समय ठंडा और दोपहर को गर्म बना हुआ है।

Oct 17, 2024 09:45

Short Highlights
  • ठंड के लिए अभी करना होगा और इंतजार
  • रातें हो रही ठंडी और दिन के समय गर्मी
  • बुधवार को बादलों की आवाजाही से बदला मौसम
Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में अभी ठंड के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। इस समय दिन में गर्मी और रातों को हल्की ठंड हो रही है। ठंड कब तक गाजियाबाद में दस्तक देगी इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। मौसम विभाग इसके लिए अपनी स्टडी लगातार कर रहा है। गाजियाबाद में मौसम रात के समय ठंडा और दोपहर को गर्म बना हुआ है।

दिन में ठंडी हवा चलने की वजह से मौसम सुहाना
16 अक्टूबर को आसमान में बादलों की आवाजाही से दिन में गर्मी का अहसास कम हुआ। दिन में ठंडी हवा चलने की वजह से मौसम सुहाना हो गया था। आज 17 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक गाजियाबाद एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव के मुताबिक फिलहाल गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम
गाजियाबाद में 20 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 20 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। उसके बाद से ठंड की शुरुआती दस्तक 20 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच होने की उम्मीद है। इसके बाद का मौसम कैसा रहेगा इसकी मॉनिटरिंग आईएमडी कर रहा है। 

आज ऐसा रहेगा तापमान
बात करें गाजियाबाद के तापमान की तो आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। रात के समय हल्की हवाएं चलेंगी। दोपहर तेज धूप का सामना करना पड़ेगा।

Also Read

करोड़ों में है इसकी कीमत, लेकिन बेचने को तैयार नहीं मालिक, जानिए क्या है खासियत

17 Oct 2024 03:43 PM

मेरठ काजू, बादाम और देसी घी खाता है ये भैंसा : करोड़ों में है इसकी कीमत, लेकिन बेचने को तैयार नहीं मालिक, जानिए क्या है खासियत

मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला में आकर्षण का केंद्र बना करोड़ों का भैंसा। और पढ़ें