Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में छाएंगे बादल, IMD ने दिया गर्मी और उमस को लेकर ये अपडेट

गाजियाबाद में छाएंगे बादल, IMD ने दिया गर्मी और उमस को लेकर ये अपडेट
UPT | आज गाजियाबाद में मौसम का हाल।

Sep 22, 2024 08:19

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। आने वाले सप्ताह में दो दिन हल्की बारिश की संभावना है।

Sep 22, 2024 08:19

Short Highlights
  • तीन दिन में 5 डिग्री बढ़ गया गाजियाबाद का अधिकतम तापमान
  • न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी
  • उमस और गर्मी गाजियाबाद के लोगों को करेगी परेशान 
Ghaziabad weather news : गाजियाबाद में आज दिन में बादल छाएंगे और दिन में उमस और गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन में गाजियाबाद का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है। गर्मी और उमस परेशान करेगी। 

तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक
गाजियाबाद में शनिवार को तेज धूप निकली जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच गया। इस कारण उमस और गर्मी लोगों ने महसूस की। आज रविवार को भी मौसम ऐसा रहने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। हालांकि अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार के बीच वर्षा होने की संभावना है।

तीन दिन तक हल्के बादल छाएंगे
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि आज से तीन दिन तक हल्के बादल छाएंगे। लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। शनिवार को गाजियाबाद का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने से हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। हवा की गति कम होने और स्थानीय कारणों से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण गाजियाबाद और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।

आज ऐसा रहेगा मौसम
आज रविवार सहित तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। आने वाले सप्ताह में दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। उस दौरान तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम होने की उम्मीद है। 
 

Also Read

जेल की बैरक के भीतर बंदी की सेहत का ध्यान रखेंगे स्वास्थ्य मित्र

22 Sep 2024 09:42 AM

मेरठ Meerut News : जेल की बैरक के भीतर बंदी की सेहत का ध्यान रखेंगे स्वास्थ्य मित्र

जिला कारागार में बंदी की सेहत की देखभाल के लिए बैरक में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जाएगी। जो बीमार बंदियों को बैरक के भीतर ही दवाइयां और प्राथमिक चिकित्सीय सहायता मुहैया कराएंगे।  और पढ़ें