गाजियाबाद 311 के माध्यम से शहरवासियों को लाभ प्राप्त होने पर पार्षदों को राहत हो रही है। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद को ग्रेट गाजियाबाद बनाने हेतु नगर निगम कार्य कर रहा है।
बदलता उत्तर प्रदेश : हाईटेक वर्किंग से गाजियाबाद बनेगा ग्रेट गाजियाबाद
Jul 09, 2024 12:03
Jul 09, 2024 12:03
- इंटीग्रेटेड एंड कंट्रोल्स कमांड सेंटर का महापौर तथा पार्षदों ने किया दौरा
- शहर हित में गाजियाबाद नगर निगम कर रहा स्मार्ट वर्किंग
- महापौर और नगर आयुक्त ने कैमरा इंटीग्रेशन हेतु शहर वासियों से की अपील
14,600 समस्याओं का निस्तारण
गाजियाबाद 311 एप के माध्यम से मार्च से अब तक 14,600 समस्याओं का निस्तारण हो चुका है। जिसमें से लगभग 1,500 ऐसी शिकायतें हैं जो अधिक समय ले रही हैं जो मांग से संबंधित हैं। उन पर कार्यवाही लगातार जारी है। गाजियाबाद 311 अप की वर्किंग से पार्षदों को भी राहत है। इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम की वर्किंग को दिखाया गया। जिसमें कवि नगर पटेल नगर दौलतपुरा राजेंद्र नगर व अन्य क्षेत्रों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लाइव देखा गया। लगभग 1,100 से अधिक कैमरा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंटीग्रेटेड किया जा चुके हैं। जिसका लाइव प्रशासन गाजियाबाद नगर निगम कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में देखा गया महापौर तथा उपस्थित जनों ने कैमरा इंटीग्रेशन की सराहना की।
शहर हित में किया जा रहे कार्यों की सरहाना
महापौर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के माध्यम से शहर हित में किया जा रहे कार्यों की सरहाना की गई। नगर आयुक्त द्वारा आधुनिक तकनीकी के माध्यम से शहर को स्मार्ट वर्किंग की ओर अग्रसर किया जा रहा है। जिससे हर घर समय से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन पहुंच रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग भी अधिकारी आसानी से कर पा रहे हैं। व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बेहतर रूप से चलाया जा रहा है इसकी प्रशंसा की गई है। महापौर द्वारा कैमरा इंटीग्रेशन के कार्य को सराहा गया। महापौर तथा नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अधिक से अधिक कैमरा इंटीग्रेशन के लिए अपील की।
हाईटेक पद्धति से क्षेत्रवासियों को लाभ
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पहुंचकर उपस्थित पार्षदों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के बारे में बताया गया कि हाईटेक पद्धति से क्षेत्रवासियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। मॉनिटरिंग प्रबल हो रही है। गाजियाबाद 311 के माध्यम से शहरवासियों को लाभ प्राप्त होने पर पार्षदों को राहत हो रही है। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद को ग्रेट गाजियाबाद बनाने हेतु नगर निगम कार्य कर रहा है। महापौर के नेतृत्व में जन समस्याओं के समाधान पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मौके पर राजीव शर्मा, शीतल देओल, रेखा गोस्वामी, यशपाल पहलवान, राजकुमार नगर, प्रवीण चौधरी, धीरेंद्र यादव, मनोज त्यागी, गौरव सोलंकी, अजय शर्मा व समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Also Read
23 Oct 2024 03:57 PM
बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में सैकड़ों किसान हरौला बारात घर से पैदल मार्च करते हुए प्राधिकरण पहुंचे। और पढ़ें