Ghaziabad news : गाजियाबाद के स्कूलों में लगाए जाएंगे झूले, छात्राओं के लिए बनेंगे ओपन जिम

गाजियाबाद के स्कूलों में लगाए जाएंगे झूले, छात्राओं के लिए बनेंगे ओपन जिम
UPT | नगर निगम संचालित स्कूल का निरीक्षण करते गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक।

Jun 30, 2024 14:49

सभी स्कूलों में क्लीनिक की सुविधा को स्थाई रूप से किया है। जिसमें बालिकाओं का समय-समय पर पूरे वर्ष हेल्थ चेकअप, ब्लड में हीमोग्लोबिन की जांच के अलावा जरूरत के अनुसार दवाइयां दी जाती हैं। ब्लड की जांच कराई जाती है।

Jun 30, 2024 14:49

Short Highlights
  • नगर आयुक्त ने किया नगर पालिका विद्यालय का निरीक्षण
  • नगर आयुक्त ने की कक्षा में जाकर छात्राओं से बातचीत
  • गाजियाबाद में निगम संचालित करता है सात बालिका स्कूल 
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम के स्कूलों में अब छात्राओं को ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ स्कूलों में झूले भी लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने स्कूल स्टाफ से वार्ता की
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर पालिका बालिका विद्यालय चंद्रपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ से वार्ता की। नगर आयुक्त ने अधिकारी को निर्देश दिए कि निगम द्वारा संचालित स्कूलों में झूले तथा ओपन जिम लगाए जाएं। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने कक्षा में छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, प्लेग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया।  

छात्राओं का हेल्थ चेकअप लगातार कराते रहने के निर्देश
स्कूल की प्रधानाचार्य तथा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को छात्राओं के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का विशेष ध्यान रखने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम एक्टिविटी करने से छात्राओं की सेहत ठीक रहती है। उन्होंने सभी स्कूलों की छात्राओं का हेल्थ चेकअप लगातार कराते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास से समाज को मजबूती मिलेगी। जिसके लिए ओपन जिम भी लगवाने के लिए निर्देश दिए गए।

गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत सात स्कूल संचालित
गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत सात स्कूल संचालित किया जा रहे हैं। जिसमें लगभग 6,000 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। इनमें चंद्रपुरी, सिहानी, केला भट्टा, मकनपुर, साहिबाबाद, मेहरौली और कुटी भोपुरा हैं। इन सभी स्कूलों में उच्च शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। कॉमर्स विज्ञान तथा मानविकी विषयों पर छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है।

सभी स्कूलों में क्लीनिक की सुविधा को स्थाई रूप से किया
स्कूल की प्रधानाचार्य अंतिम चौधरी द्वारा बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में सभी स्कूलों में क्लीनिक की सुविधा को स्थाई रूप से किया है। जिसमें बालिकाओं का समय-समय पर पूरे वर्ष हेल्थ चेकअप, ब्लड में हीमोग्लोबिन की जांच के अलावा जरूरत के अनुसार दवाइयां दी जाती हैं। ब्लड की जांच कराई जाती है। संचारी रोग के लिए भी सभी बालिकाओं को व उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाता है।

गतिविधि समाज को एक मजबूती दे रही
इस प्रकार की गतिविधि समाज को एक मजबूती दे रही है। बालिकाओं को समय-समय पर शहर की स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, वेस्ट से बेस्ट की मुहिम, रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल, व शहर हित की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें