Ghaziabad weather news : गाजियाबाद वालों को सताएगी गर्मी? जानें आज IMD का अपडेट

गाजियाबाद वालों को सताएगी गर्मी? जानें आज IMD का अपडेट
UPT | गाजियाबाद का मौसम शुष्क होगा

Sep 21, 2024 08:43

न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान सामान्य से एक डिग्री कम माना जा रहा है। गाजियाबाद में हवा में नमी का स्तर 68 से 90 प्रतिशत तक रहा।

Sep 21, 2024 08:43

Short Highlights
  • गाजियाबाद में खत्म हुआ अब बारिश का दौर
  • दोपहर को परेशानी करेगी हल्की उमस और गर्मी
  • अभी सितंबर के अंतिम सप्ताह में हल्की बारिश के आसार
Weather Forecast : गाजियाबाद-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही थी। जिससे गर्मी से राहत मिली थी। अब मौसम विभाग आने वाले दिनों में बारिश की संभावना से इंकार किया है। अब धूप और उमस का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार अब दोपहर को उमस परेशान करेगी।गाजियाबाद में आने वाले दिनों मे गर्मी की संभावना है।

तीन से चार दिन गाजियाबाद का मौसम शुष्क
तीन से चार दिन गाजियाबाद का मौसम शुष्क होगा। आज तेज धूप के साथ हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में कुछ दिन तापमान बढ़ेगा। दो दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा था। जो कि सामान्य है। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान सामान्य से एक डिग्री कम माना जा रहा है। गाजियाबाद में हवा में नमी का स्तर 68 से 90 प्रतिशत तक रहा।

आज शनिवार को मौसम?
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज शनिवार को आंशिक बादल छाए होने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके बाद 22 से 24 सितंबर तक मौसम शुष्क होगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 25 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 26 सितंबर को बारिश होगी।
 

Also Read

महिला से 45 लाख की थी ठगी, तीन महीने से चल रही तलाश

21 Sep 2024 11:25 AM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार : महिला से 45 लाख की थी ठगी, तीन महीने से चल रही तलाश

नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने करीब तीन महीने पहले एक महिला को डिजिटल तरीके से ठगते हुए... और पढ़ें