नोएडा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार : महिला से 45 लाख की थी ठगी, तीन महीने से चल रही तलाश

महिला से 45 लाख की थी ठगी, तीन महीने से चल रही तलाश
UPT | नोएडा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Sep 21, 2024 11:25

नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने करीब तीन महीने पहले एक महिला को डिजिटल तरीके से ठगते हुए...

Sep 21, 2024 11:25

Noida News : नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने करीब तीन महीने पहले एक महिला को डिजिटल तरीके से ठगते हुए उससे 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी और अंततः इन्हें पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। 

कैसे हुई ठगी?
तीन महीने पहले नोएडा की एक महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फ़ेडेक्स कैरियर सर्विस के नाम से उसके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने महिला को बताया कि उसकी आईडी से मुंबई से थाईलैंड भेजे गए एक पार्सल में अवैध पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और 140 ग्राम नशीला पदार्थ मिला है। इस बात से महिला घबरा गई, और आरोपियों ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी। महिला को डराते हुए आरोपियों ने उससे 45 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगों ने यह रकम कई बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर करवा ली थी। 

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
इस मामले में नोएडा साइबर थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही करते हुए तीन आरोपी – नितेश कुमार, गूगन राम और संजय सिंह को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके साथी साहिल (जयपुर निवासी) और मोहित (अलवर निवासी) भी इस गिरोह में शामिल हैं। ये दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथियों से बैंक खाते लेते थे, जिनका इस्तेमाल ठगी के पैसों को इधर-उधर करने में होता था। इसके बदले में उन्हें इन खातों के माध्यम से मोटी रकम दी जाती थी। 

पुलिस की कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध पर एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Also Read

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा ग्रीन वॉकिंग जोन, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

21 Sep 2024 01:50 PM

गौतमबुद्ध नगर बदलता उत्तर प्रदेश : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा ग्रीन वॉकिंग जोन, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

नोएडा प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ग्रीन वॉकिंग जोन बनाने की योजना बनाई है। इस पहल का उद्देश्य निवासियों को ऑफिस या अन्य जगहों तक पैदल चलकर पहुंचने की सुविधा प्रदान करना है... और पढ़ें