जीटी रोड पर अर्थला, मोहन नगर सहित कई जगह पर पानी भर गया। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सौर ऊर्जा रोड पर पानी भर गया।
Ghaziabad News : बारिश बनी आफत, जाम से जूझा गाजियाबाद शहर
Aug 24, 2024 20:49
Aug 24, 2024 20:49
- सीएम योगी के दौरे से रूट डायवर्जन भी बना जाम का कारण
- वेव सिटी में किसानों को किया हाउस अरेस्ट
- हर चौराहे और सड़कों पर दिखा लंबा जाम
आधा घंटा की बारिश से शहर पानी-पानी
शहर में आधा घंटा की बारिश से चारों ओर जलभराव हो गया। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव हो गया। जब लोग घर से बाहर निकले तो सड़कें जलमग्न नजर आईं। जीटी रोड पर अर्थला, मोहन नगर सहित कई जगह पर पानी भर गया। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सौर ऊर्जा रोड पर पानी भर गया। कामगारों को फैक्ट्री पहुंचने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांस हिंडन की शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, वसुंधरा,भोपुरा, कौशांबी, वैशाली, गरिमा गार्डन, श्याम पार्क, इंदिरापुरम और करेहड़ा का शक्ति खंड, ज्ञान खंड, वैभव खंड, नीति खंड में जगह-जगह पानी भरा रहा।
एनएच-9 पर लगे जाम में फंसे वाहन
एनएच-9 पर जलभराव के कारण जाम में वाहन फंस गए। जिसके चलते काफी लंबा जाम लग गया। वहीं वसुंधरा फ्लाईओवर के पास सड़क पर जलभराव से जाम लगा रहा। एनएच नौ पर भी कई जगह पानी भर गया। वसुंधरा फ्लाईओवर के पास 600 मीटर सड़क पर जलभराव रहा। यहां दो-दो फीट पानी भरने की वजह से यहां निकलने वाले कुछ वाहनों के इंजन में पानी चला गया। जिस वजह से वाहन वाहन बंद हो गए। इंदिरापुरम में भी पानी भर गया। मोहन नगर तिराहा पर जलभराव हो गया। नगर निगम ने कई जगह पंप लगाकर पानी निकाला। लोग नगर नगर निगम को फोन कर शिकायत करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। जलभराव के कारण सुबह में जीटी रोड पर जाम लगा रहा।
वसुंधरा और हिंडन नहर रोड पर भी जाम
गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन हिंडन पुल से वसुंधरा की ओर मुड़ गए। ऐसे में वसुंधरा और हिंडन नहर रोड पर भी जाम लग गया। दिल्ली वजीराबाद रोड भोपुरा और गरिमा गार्डन में जाम लग गया। लिंक रोड पर वसुंधरा फ्लाईओवर के पास भी वाहनों की गति धीमी हो गई।
मुख्यमंत्री योगी के दौरे से चलते रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन के चलते शहर की कई प्रमुख सड़कों पर रूट डायवर्जन किया गया था। जिसके चलते दूसरी अन्य सड़कों पर लंबा जाम लग गया। इस जाम में घंटों वाहन फंसे रहे। जाम से जूझते कई वाहनों का ईंधन तक खत्म हो गया। जिसके कारण चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Also Read
6 Oct 2024 10:02 AM
ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। और पढ़ें