Ghaziabad News : सिलिंडर में गैस लीकेज होने से घर में आग लगी, छह लोग झुलसे, बच्चे की हालत गंभीर

सिलिंडर में गैस लीकेज होने से घर में आग लगी, छह लोग झुलसे, बच्चे की हालत गंभीर
UPT | गाजियाबाद।

Aug 07, 2024 21:10

जिला अस्पताल एमएमजी में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालात गंभीर देख दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। झुलसे लोगों में सात माह का एक बच्चा भी है।

Aug 07, 2024 21:10

Short Highlights
  • झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया
  • हालात गंभीर देख सभी को दिल्ली रेफर किया
  • साहिबाबाद के अर्थला स्थित कालोनी का मामला
Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अर्थला कालोनी स्थित नीलमणि कॉलोनी में आज बुधवार की सुबह सिलेंडर में गैस लीकेज होने पर घर में बुरी तरह से आग लग गई। जिसमें छह लोग झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल एमएमजी में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालात गंभीर देख दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। झुलसे लोगों में सात माह का एक बच्चा भी है। उसकी हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। 

साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के अर्थला की नीलमणि कॉलोनी में
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के अर्थला की नीलमणि कॉलोनी में सिलेंडर में गैस लीक होने से घर में आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। 

सिलेंडर में गैस लीकेज होने के बाद एक ही परिवार के 6 झुलसे
घर में आग लगने की सूचना डायल 112 पर को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सिलेंडर में गैस लीकेज होने के बाद एक ही परिवार के झुलसे प्रमोद (28) पुत्र मदनलाल, उनकी पत्नी रेनू (26), साला अजय पुत्र पाल सिंह निवासी बदायूं, दोस्त दीपक (22) पुत्र किशन निवासी इटावा, कान्हा (2) पुत्र प्रमोद और लड्डू (7 माह) पुत्र प्रमोद बुरी तरह झुलस गए।

एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया
उनके मुताबिक सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस की सहायता से एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर हालत में सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। जिसमें सात माह के बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें