Sawan Somwar : सावन के दूसरे सोमवार दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक, आर्य समाज का पंच महायज्ञ समारोह

सावन के दूसरे सोमवार दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक, आर्य समाज का पंच महायज्ञ समारोह
UPT | पंच महायज्ञ करते आर्य समाज के लोग।

Jul 29, 2024 08:23

प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक करने को लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।  लोग सुबह से ही मंदिरों में शिव का जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर रहे हैं

Jul 29, 2024 08:23

Short Highlights
  • आर्य समाज का वेद प्रचार सप्ताह कार्यक्रम 
  • महायज्ञ में मंत्रोच्चारण के बीच डाली आहुति
  • शिव मंदिरों में सुबह से लगी हुई लंबी लाइनें
Ghaziabad News : गाजियाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को जगह—जगह आयोजन हो रहे हैं। एक ओर जहां दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवभक्तों की लाइने तड़के से लगी हुई हैं। वहीं कई जगहों पर हवन और यज्ञ का आयोजन हो रहा है। आज आर्य समाज नया आर्य नगर का वेद प्रचार सप्ताह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

महर्षि दयानन्द सरस्वती भारत के स्वप्न दृष्टा
मुख्य वक्ता अंजलि आर्य ने भजनों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती भारत के स्वप्न दृष्टा थे। यदि वो न आते तो नारियों को इतना सम्मान नहीं मिलता, जितना आज मिल रहा है। देश की आजादी के लिए आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आर्य समाज राष्ट्रहित के साथ समाज को भी संस्कारित करने का कार्य कर रहा है।

ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाकर
पंच महायज्ञ को अपने व्यवहार में लाकर प्राणी मात्र के कल्याण के कार्य करते हुए अपने जीवन को यज्ञमय बनाकर अपनी ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाकर ही हम सभी का जीवन सुखमय हो सकता है। वेदों के मार्ग पर चलकर ही भौतिक दुखो से बचा जा सकता है। "वेदों अखिलो धर्म मूलम" अर्थात वेद ही समस्त धर्म का मूल है।

अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाओ
आपके जीवन का दृढ़ निश्चय आपका संकल्प है यथार्थ संकल्प वादी बनो।अच्छे व्रती बनकर पाखंड आडंबरों से अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाओ। तब जाकर ऋषि दयानंद का सपना पूरा होगा। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार पांचाल ने किया। इस अवसर पर जिला सभा के संरक्षक श्रद्धानंद शर्मा,राजेश्वर शास्त्री,तेजपाल आर्य, कृष्णदेव आर्य,बाल मुकंद आर्य, सतेश्वर आर्य,रामा शंकर शास्त्री और ब्रह्मचारी गण मौजूद रहे। आज सावन के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक करने को लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।  लोग सुबह से ही मंदिरों में शिव का जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर रहे हैं। 

Also Read

विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

19 Sep 2024 01:26 AM

गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाज़ियाबाद दौरा : विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले कुछ महीनों से गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। और पढ़ें