साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि...
UP Cabinet : लगातार दो चुनाव में बनाया जीत का रिकॉर्ड, सुनील शर्मा अब बने योगी सरकार में मंत्री
Mar 05, 2024 17:30
Mar 05, 2024 17:30
- साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा के नाम रिकॉर्ड दर्ज है।
- सुनील शर्मा ने लगातार 2 विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है।
सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड
साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा के नाम रिकॉर्ड दर्ज है। सुनील शर्मा ने लगातार 2 विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमर पाल को 1,50,685 मतों के बड़े अंतर से हराया था। जिसके बाद पूरे उत्तर सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड सुनील शर्मा ने अपने नाम किया था। जिसके बाद शर्मा ने 2022 के चुनाव में भी सबसे ज्यादा मतों से जीतने रिकॉर्ड बनाया था। इस चुनाव में सुनील शर्मा ने 2,14,835 मतों से जीत दर्ज की थी। पूरे उत्तर प्रदेश में ये जीत सबसे बड़ी जीत थी।
योगी और राजनाथ के करीबी माने जाते हैं सुनील
साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि सुनील शर्मा मुख्यमंत्री योगी की पसंद हैं। इसके अलावा सुनील शर्मा की गिनती प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेताओं में की जाती है।
Also Read
20 Sep 2024 10:54 AM
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एक चेन स्नेचर के बीच गुरुवार रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें