Ghaziabad News : मुरादनगर गंगनहर में महिला चेंजिंग रुम में सीसीटीवी कैमरा, महंत के खिलाफ एफआईआर

मुरादनगर गंगनहर में महिला चेंजिंग रुम में सीसीटीवी कैमरा, महंत के खिलाफ एफआईआर
UPT | गाजियाबाद कमिश्नरेट ऑफिस।

May 24, 2024 15:16

नहाने के दौरान जब महिला ने चेंजिंग रूम में अपने कपड़े बदले। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला चेंजिंग रूम में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पता करने...

May 24, 2024 15:16

Short Highlights
  •  गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में मिला कैमरा
  • नहाने के लिए आई महिला ने चेंजिंग रूम में कैमरा देख किया विरोध 
  • महिला ने महंत के खिलाफ मुरादनगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर
Ghaziabad : गाजियाबाद के मुरादनगर गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। मुरादनगर गंग नहर में नहाने के लिए आई महिला ने चेंजिंग रूम में कैमरा देखकर इसका विरोध किया। महिला के विरोध करने पर महंत ने उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर महंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए गई थी
महिला द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है। कि वो गांव धेदा थाना मुरादनगर की रहने वाली हैं। मुरादनगर गंग नहर में वो अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए गई थीं। नहाने के दौरान जब महिला ने चेंजिंग रूम में अपने कपड़े बदले। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला चेंजिंग रूम में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पता करने पर जानकारी हुई कि महिला चेंजिंग रुम में कैमरा महंत मुकेश गिरी ने लगाया हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस महंत मुकेश गिरी ने अपने मोबाइल पर लिया हुआ
सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस महंत मुकेश गिरी ने अपने मोबाइल पर लिया हुआ है। जिस पर वो महिलाओं को चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए अपने मोबाइल पर देखता है। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में महंत मुकेश गिरी से बात की तो उसने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। महंत मुकेश गिरी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला रेनू गिरी की तहरीर पर महंत मुकेश गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

कभी भी गिरफ्तार हो सकता है महंत मुकेश गिरी
महिला की तहरीर के आधार पर महंत मुकेश गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जिसके आधार पर महंत को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। बताया जाता है कि महंत ने मुरादनगर गंगनगर के आसपास अवैध रूप से कई दुकानें भी बनाई हुई हैं। उन दुकानों को भी ध्वस्त करने की तैयारी चल रही है। 
 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें