कवि नगर जोन के मुखर्जी पार्क से वन महोत्सव का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पौधारोपण कर किया
गाजियाबाद वन महोत्सव : महापौर और नगर आयुक्त ने किया पौधरोपण, लगाए जाएंगे एक लाख पौधे
![महापौर और नगर आयुक्त ने किया पौधरोपण, लगाए जाएंगे एक लाख पौधे](https://image.uttarpradeshtimes.com/g0201-35760.jpg)
Jul 02, 2024 14:35
Jul 02, 2024 14:35
- महापौर तथा नगर आयुक्त ने पौधारोपण कर किया शुभारंभ
- पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण बहुत जरूरी
- फलदार तथा औषधी के वृक्षों को अधिक संख्या में करें शामिल
जन सहयोग से पौधरोपण किया जा रहा
डॉ. अनुज उद्यान प्रभारी द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण की तैयारी की गई है। जिसमें उद्यान विभाग की समस्त टीम लगी हुई हैं। पार्कों के साथ-साथ ऐसे सार्वजनिक स्थान चुने गए हैं। जहां पर पौधे लगाए जा सकते हैं। वहां पर जन सहयोग से पौधरोपण किया जा रहा है। वन महोत्सव के क्रम में पूरे सप्ताह अधिक से अधिक पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। जिसमें लक्ष्य को पूरा करते हुए एक लाख 20 हजार पौधा लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वन महोत्सव सप्ताह के शुभारंभ में लगभग 9000 से अधिक पौधारोपण शहर में किए गए हैं।
पांचों जोन में पौधारोपण का कार्य अभियान के रूप में किया
पौधारोपण के क्रम में नगर आयुक्त द्वारा आम का पौधा लगाया गया। इसी के साथ ही शहरवासियों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। शहर के पांचों जोन में पौधारोपण का कार्य अभियान के रूप में किया गया। क्षेत्रीय पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया। नगर आयुक्त द्वारा उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज को पौधा रोपण के समय अधिक से अधिक संख्या फलदार पौधे तथा औषधी वाले पौधों की शामिल करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आंवला का पौधा, नीम का पौधा, छाया हेतु शीशम पीपल बरगद का वृक्ष को शामिल किया गया है। फलदार वृक्ष के लिए शहतूत आम अमरूद जामुन के वृक्ष भी लगाए जा रहे है।
महापौर ने बेलपत्र का पौधा लगाया
महापौर ने बेलपत्र का पौधा लगाया, साथ ही शहर वासियों से कहा कि पर्यावरण बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। महापौर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम तथा माननीय पार्षद व शहर के निवासी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सहित, उत्साह पूर्वक पौधा रोपण कर रहे हैं तथा एक पौधा मां के नाम अभियान में शामिल हो रहे हैं जो की सराहनीय हैं आज लगाया हुआ पौधा कल वृक्ष के रूप में हम सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगा इस प्रकार सभी का पौधारोपण के लिए उत्साह वर्धन किया गया।
Also Read
![बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-07-07t231409104-36528.jpg)
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें