Ghaziabad news : 'भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने को गाजियाबाद का प्रत्याशी अतुल गर्ग समझे'

'भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने को गाजियाबाद का प्रत्याशी अतुल गर्ग समझे'
UPT | गाजियाबाद भाजपा कार्यालय पर लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग का पटका पहनाकर स्वागत करते महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा।

Mar 26, 2024 15:52

प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। भाजपा की इस बैठक में गाजियाबाद से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग भी पहुंचे...

Mar 26, 2024 15:52

Short Highlights
  • प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक
  • भाजपा कार्यालय पहुंचने पर अतुल गर्ग का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • 27 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे प्रबुद्ध सम्मेलन
Ghaziabad News : 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के कार्यक्रम में आगमन की तैयारियों को लेकर आज मंगलवार को एक बैठक हुई। बैठक भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। जिसमें प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। भाजपा की इस बैठक में गाजियाबाद से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग भी पहुंचे। अतुल गर्ग का लोकसभा प्रत्याशी के रूप में पहली बार पहुंचने पर उनका पुष्प वर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक में पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

मोर्चा एवं मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा
बैठक में महानगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी सभी से अपने अपने क्षेत्र के डॉक्टर इंजीनियर सीए, व्यापारी आदि की सूची के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक में व्यवस्थाओं का आवंटन किया गया। जिसमें महानगर पदाधिकारी मोर्चा एवं मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया। संजीव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि सम्मेलन में कोई भी बिना पास के एंट्री नहीं कर सकेगा। सभी को 2:30 बजे से पहले प्रवेश करना होगा। 

सभी कार्यकर्ता अपने को भाजपा का प्रत्याशी अतुल गर्ग समझें
लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने आपको भाजपा का प्रत्याशी अतुल गर्ग समझें। ये टिकट कार्यकर्ता का सम्मान है। आपको अपने मोहल्ले अपने क्षेत्र में खड़े होकर खुद अतुल गर्ग बनकर चुनाव को संभालना है और मतदान कराना है।

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, रनिता सिंह, बॉबी त्यागी, संदीप त्यागी, राजेन्द्र यादव, सुनील यादव, संजीव चौधरी, विनय चौधरी, मोनिका पंडिता, चमन चौहान, कुलदीप त्यागी, संजय रावत, बीएल गौतम संजय कांत शर्मा, रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित समस्त मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने किया।

Also Read

बागपत में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, खुफिया एजेंसिया तलाश रही पाकिस्तानी कनेक्शन

20 Sep 2024 09:23 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, खुफिया एजेंसिया तलाश रही पाकिस्तानी कनेक्शन

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने के मामले में हिंदू संगठनों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर हंगामा किया। और पढ़ें