गाजियाबाद में संघर्ष को मिली सफलता : सांसद वी.के. सिंह के प्रयास से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एंट्री-एग्जिट का काम शुरू

सांसद वी.के. सिंह के प्रयास से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एंट्री-एग्जिट का काम शुरू
Uttar Pradesh Times | गाजियाबाद के सांसद वी.के. सिंह

Jan 05, 2024 17:45

राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री-एग्ज़िट के लिए कार्य का शुभारंभ किया...

Jan 05, 2024 17:45

Ghaziabad News : गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री-एग्ज़िट के लिए कार्य का शुभारंभ किया। गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके। लोगों ने काम शुरु होने पर खुशी व्यक्त की और सांसद वी.के. सिंह का आभार व्यक्त किया। समस्या का हुआ समाधान
गाजियाबाद के सांसद वी.के. सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरी रूप रेखा तैयार की और शुक्रवार को कार्य की शुरुआत की गई। लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट गाजियाबाद के लोगों की मांग को पूर्ण कर रहा है। एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। यह सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के सांसद वी.के.सिंह ने लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलाई। शुक्रवार को गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है।

लोगों ने किया आभार व्यक्त
सभी क्षेत्रवासियों ने मंत्री वी.के.सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वी.के. सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। वी.के. सिंह ने कहा कि जब से यह समस्या हमें पता लगी, तभी से इस पर कार्य जारी है। कार्य का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ लोगों को मिलेगा।

Also Read

मेरठ में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा लगाने पर विवाद, गांव में फोर्स तैनात

20 Sep 2024 09:06 AM

मेरठ Meerut News : मेरठ में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा लगाने पर विवाद, गांव में फोर्स तैनात

ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाई जा रही है, जो कि संवैधानिक नहीं है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है  और पढ़ें