Ghaziabad News : बारिश के नहीं आसार, धूप करेगी परेशान; जानिए गाजियाबाद के मौसम का हाल

बारिश के नहीं आसार, धूप करेगी परेशान; जानिए गाजियाबाद के मौसम का हाल
UPT | Today Ghaziabad weather

Oct 01, 2024 08:18

आज मंगलवार को दिन भर धूप होगी। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

Oct 01, 2024 08:18

Short Highlights
  • सुबह और शाम को गिर रहा तापमान
  • दिन में उमस और गर्मी कर रही परेशान
  • अक्टूबर के पहले सप्ताह से बदलेगा मौसम 
Weather Update News : गाजियाबाद में अब बारिश की संभावना ना के बराबर है। दिन में धूप परेशान करेगी और सुबह शाम के समय तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार आज धूप निकलेगी जिससे दोपहर के समय उमस और गर्मी परेशान करेगी। इसी के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सुबह और शाम को मौसम में तब्दीली हो रही है।

सप्ताह के बीच में हल्की छुटपुट बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार अब बारिश के आसार नहीं हैं। सप्ताह के बीच में हल्की छुटपुट बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान गिरेगा। मौसम विभाग ने अभी गाजियाबाद एनसीआर से मानसून की विदाई की कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद कहीं बहुत हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। 

आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी 
आज आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी। खासकर दोपहर के समय उमस और गर्मी परेशान करेगी। इससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

आज जानिए गाजियाबाद के मौसम का हाल
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मंगलवार को दिन भर धूप होगी। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

सोमवार को निकली धूप से बढ़ा तापमान
सोमवार को निकली तेज धूप से तापमान बढा है। इसके चलते तापमान में वृद्धि देखी गई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 55 प्रतिशत तक रहा है।

Also Read

रियल एस्टेट बाजार की बढ़ती मांग और उच्च कीमतें, जानें क्या वजह

1 Oct 2024 05:20 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में 5 करोड़ के लग्जरी अपार्टमेंट : रियल एस्टेट बाजार की बढ़ती मांग और उच्च कीमतें, जानें क्या वजह

नोएडा में बढ़ती मांग का मुख्य कारण बेहतर कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे में सुधार और सरकार की व्यावसायिक योजनाएं हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क के विकास ने इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर किया है... और पढ़ें