Ghaziabad Lok Sabha election : 67 साल में सात गुना बढ़ी मतदाता संख्या, दस साल में बढ़े छह लाख वोटर

67 साल में सात गुना बढ़ी मतदाता संख्या, दस साल में बढ़े छह लाख वोटर
UPT | गाजियाबाद लोकसभा चुनाव 2024।

Apr 23, 2024 13:10

गाजियाबाद जिला नहीं बना था। 2009 लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन हुआ और उसके बाद गाजियाबाद लोकसभा सीट अलग हो गई। 2009 में पहली बार गाजियाबाद के मतदाताओं ने अपना...

Apr 23, 2024 13:10

Short Highlights
  • गाजियाबाद में चुनाव दर चुनाव बढ़ती गई मतदाताओं की संख्या 
  • 1991 से 96 के बीच बढ़े थे चार लाख से अधिक मतदाता 
  • बाहरी लोगों ने बढ़ाई गाजियाबाद में मतदाताओं की संख्या 
Ghaziabad news : गाजियाबाद लोकसभा में मतदाताओं की संख्या 67 साल में लगभग सात गुना तक बढी है। जहां 1957 में सवा चार लाख मतदाता अपने मतों का उपयोग करते थे। वहीं अब गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 29 लाख को पार कर गई है। गाजियाबाद जिले में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों और शहरों से लोग आकर रहने लगे वैसे यहां पर मतदाताओं की संख्या में चुनाव दर चुनाव बढ़ोत्तरी होती चली गई। देश के पहले आम चुनाव 1952 में हुए थे।

गाजियाबाद, मेरठ लोकसभा सीट का हिस्सा
1952 में आम चुनाव के दौरान गाजियाबाद, मेरठ लोकसभा सीट का हिस्सा हुआ करती थी। इसके बाद 1957 को हुए आम चुनाव में गाजियाबाद को हापुड लोकसभा सीट का हिस्सा बना दिया गया। उस समय गाजियाबाद जिला नहीं बना था। 2009 लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन हुआ और उसके बाद गाजियाबाद लोकसभा सीट अलग हो गई। 2009 में पहली बार गाजियाबाद के मतदाताओं ने अपना सांसद राजनाथ सिंह के रूप में चुना था। गाजियाबाद लोकसभा के अंतगर्त साहिबाबाद, मुरादनगर, धौलाना और लोनी विधानसभा सीट आती हैं। गाजियाबाद का मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र बागपत लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। 

दस साल में बढ़ गए लगभग छह लाख मतदाता
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर पिछले दस साल में छह लाख के आसपास मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 2014 में हुए आम चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 23,57,553 लाख थी। जो कि 2024 तक बढ़कर 29,01,235 लाख हो गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो हर चुनाव में मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा लाखों में बढ़ता रहा है। 

22 से अधिक राज्यों के लोग गाजियाबाद में करते हैं निवास
देश के 22 से अधिक राज्यों के लोग गाजियाबाद में निवास करते हैं। ये लोग गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोनी, खोड़ा, इंद्रापुरम, वैशाली, वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन के अलावा अन्य हिस्सों में निवास करते हैं। गाजियाबाद में रोजीरोटी की तलाश में आए दूसरे राज्यों और जिलों के लोगों को शहर इतना रास आया कि यहीं के होकर रह गए। इसके बाद मतदाता सूची में अपना नाम भी जुड़वा लिया। वैसे बता दें गाजियाबाद में रहने वाले लोगों में सर्वाधिक संख्या बिहार और पूर्वांचल के लोगों की है। 

चुनाव वर्ष ....   मतदाता संख्या 
1957..........  4,20,441
1962..........  4,35,947
1967..........  5,14,929
1971..........  5,78,138
1977..........  6,31,729
1980..........  7,33,435
1984..........  7,68,575
1989.......... 10,77,433
1991.......... 10,84,021
1996.......... 14,93,707
1998.......... 15,29,859
1999.......... 15,68,097
2004.......... 18,06,830
2009.......... 18,31,688
2014.......... 23,57,553
2019.......... 27,26,137
2024.......... 29,01,235
 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें