Ghaziabad News : इलेक्टोरल बांड देश का सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन : राहुल गांधी

इलेक्टोरल बांड देश का सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन : राहुल गांधी
UPT | कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत करतीं गाजियाबाद लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा।

Apr 17, 2024 16:51

दूसरी तरफ कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो-तीन बड़े मुद्दे हैं। वह है महंगाई, बेरोजगारी और भागीदारी

Apr 17, 2024 16:51

Short Highlights
  • गाजियाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला 
  • राहुल गांधी ने कहा, इंडिया गठबंधन के पक्ष में मजबूत लहर
  • कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कभी मुद्दों पर बात नहीं करते
Ghaziabad News : गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू सभागार में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

ये लोकसभा चुनाव विचारधारा का चुनाव 
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों और पत्रकारों को रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो-तीन बड़े मुद्दे हैं। वह है महंगाई, बेरोजगारी और भागीदारी। लेकिन इसके बारे में ना तो प्रधानमंत्री बात कर रहे हैं और ना ही बीजेपी बात कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कभी मुद्दों पर बात नहीं करते। मुद्दों पर बात करने की बजाय कभी तो वह आसमान में सी प्लेन पर चले जाते हैं तो कभी समुद्र की गहराईयों में चले जाते हैं। 

भाजपा उनका नाम क्यों नहीं उजागर कर रही
उन्होंने कहा कि पीएम ने एक साक्षात्कार में इलेक्टोरल बॉन्ड को सही बताया और चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए इसे जरूरी बताया। यदि यह सच है तो इस सिस्टम को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को चुनाव के नाम पर करोड़ों की रकम दी भाजपा उनका नाम क्यों नहीं उजागर कर रही है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड अपने आपमें दुनिया का सबसे बड़ा संगठित घोटाला है। इसमें सरकारी एजेंसी और बीजेपी नेतृत्व की भूमिका संदेहास्पद है। इस प्रकार इलेक्टोरल बांड सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन है। पीएम मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम से बदलाव की हवा चली है। जनता भाजपा के झूठ और वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। अखिलेश यादव आगे ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है। 

गठबंधन तीन प्रमुख मुद्दों पर चुनाव लड़ रही 
आगामी चुनाव में सीटों की संख्या को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन तीन प्रमुख मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। इसमें पहला बेरोजगारी दूसरा महंगाई और तीसरा भागीदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर बार परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होता है जिससे लाखों युवा आहत होते हैं। गठबंधन की सरकार आएगी तो वह युवाओं को रोजगार देगी, प्रत्येक परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये देगी और जातीय जनगणना कराकर पिछड़े लोगों को आगे ले जाने का काम करेगी।

ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस दौरान इंडिया गठबंधन के मंच पर काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, एआईसीसी के संचार प्रमुख जयराम रमेश, सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व सपा मंत्री शाहिद मंजूर व अन्य राजनेतागण मंचस्थ रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, सपा के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता त्यागी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनल नागर, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पुष्पा रावत आदि दर्जनों नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Also Read

इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

6 Oct 2024 10:02 AM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में मिली कपल की लाश : इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। और पढ़ें