गाजियाबाद मौसम : आसमान में बादल, हवा की रफ्तार तेज, बारिश का अलर्ट

आसमान में बादल, हवा की रफ्तार तेज, बारिश का अलर्ट
UPT | Today Ghaziabad Weather Update

Jun 26, 2024 03:45

गाजियाबाद में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। वहीं हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हवा में ठंडक होने से उमस का असर कुछ कम हुआ है। 

Jun 26, 2024 03:45

Short Highlights
  • सोमवार को शाम से बदला मौसम का मिजाज
  • गाजियाबाद में आज सुबह से बादल और ठंडी हवा
  • मौसम में बदलाव से उमस का प्रभाव हुआ कुछ कम 
Ghaziabad News : गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का ये अलर्ट जारी किया गया है। आज गाजियाबाद में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। वहीं हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हवा में ठंडक होने से उमस का असर कुछ कम हुआ है। 

छह घंटे में गाजियाबाद-एनसीआर में मेघ बरसेंगे
गाजियाबाद और दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव के अनुसार अगले छह घंटे में गाजियाबाद-एनसीआर में मेघ बरसेंगे। इन इलाकों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद में गर्मी और उमस के बीच सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाने लगी और तेज ठंडी हवाएं चलने लगी।  

मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और नोएडा में अगले छह घंटे में बारिश की संभावना है। इसके अलावा हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गुलावठी, बुलंदशहर और मेरठ में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है। बीते रविवार भी मौसम में बदलाव आया था। रविवार की दोपहर बारिश से मौसम कूल हो गया था। इससे तेज गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन उमस ने परेशान किया हुआ था।

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक
रविवार की दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली थी। जिससे तेज हवा के साथ आंधी चली। इसके बाद बारिश हुई थी। बारिश से तापमान में कमी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

Also Read

गाजियाबाद में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, जानें क्या है बदलाव...

1 Jul 2024 12:29 PM

गाजियाबाद नया आपराधिक कानून : गाजियाबाद में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, जानें क्या है बदलाव...

एक जुलाई यानी आज से देशभर में नए कानून लागू गए हैं। सरकार ने इसको लेकर 24 फरवरी 2024 को ही अधिसूचना जारी कर दी थी। अब 1 जुलाई से इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय... और पढ़ें