Ghaziabad News : गाजियाबाद में आंधी-तूफान के साथ बारिश से गर्मी से राहत, जानिए आज मौसम अपडेट

गाजियाबाद में आंधी-तूफान के साथ बारिश से गर्मी से राहत, जानिए आज मौसम अपडेट
UPT | आज गाजियाबाद में मौसम का हाल।

Jun 22, 2024 08:44

दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे पारे में गिरावट आई है। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जो कुछ दिनों से 33  डिग्री के आसपास तक पहुंच गया था।

Jun 22, 2024 08:44

Short Highlights
  • बारिश से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज
  • आज भी हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा की संभावना
  • सोमवार से फिर बदलेगे मौसम के हालात 
     
Ghaziabad Weather news : गाजियाबाद में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। बारिश के बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 
न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे पारे में गिरावट आई है। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जो कुछ दिनों से 33  डिग्री के आसपास तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने आज शनिवार और रविवार को गाजियाबाद में गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है। आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। 
भीषण गर्मी से मिली निजात
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि बीते 24 घंटे में गाजियाबाद में जानलेवा गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया है। 
दो दिन फिलहाल रहेगी राहत
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश और आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे अगले पांच दिनों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। इससे तापमान में कुछ स्थिरता बनी रहेगी। सोमवार तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में भीषण गर्मी के कारण अब तक करीब 50 मौतें हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन मौतों को गर्मी से मानने से इंकार कर रहा है। 
 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें