Ghaziabad News : अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी महंत को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी महंत को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर
UPT |

Oct 04, 2024 15:35

आरोपी इनामी महंत मुकेश गिरि की सशर्त अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। रिहा होने पर उसे सख्त शर्तों को पालन करना होगा। यह आदेश न्यायामूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया है।

Oct 04, 2024 15:35

Short Highlights
  • गंगनहर में घाट के किनारे चेजिंग रूम में लगाए थे सीसीटीवी कैमरे
  • 22 मई से फरार चल रहा महंत पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा
  • आरोपी महंत मुकेश गिरी पर है एक लाख रुपये का इनाम
Ghaziabad News : गाजियाबाद मुरादनगर गंगनहर घाट पर बने महिलाओं के चेजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी महंत को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एक लाख के इनामी महंत मुकेश गिरी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। 

न्यायामूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया
यह आदेश न्यायामूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया है। मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। 21 मई 2024 को एक महिला बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थी, जहां वह सीसीटीवी कैमरा देखकर दंग रह गई।

रिहा होने पर उसे सख्त शर्तों को पालन करना होगा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के गंगानगर घाट पर नहाते वक्त महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोपी इनामी महंत मुकेश गिरि की सशर्त अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। रिहा होने पर उसे सख्त शर्तों को पालन करना होगा। यह आदेश न्यायामूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया है। मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। 21 मई 2024 को एक महिला बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थी, जहां वह सीसीटीवी कैमरा देखकर दंग रह गई। उसे पता चला कि यह कैमरा महंत के मोबाइल से कनेक्ट है तो वह उसके पास पहुंच गई और सवाल- जवाब करने लगी। इस पर महंत ने उसको धमकी दी कि अगर वह पुलिस से शिकायत करेगी तो ठीक नहीं होगा।

चार महीने से फरार चल रहा महंत पुलिस की पकड़ से दूर 
शनि मंदिर के महंत मुकेश गिरी को फरार हुए लगभग 4 महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक महंत की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है। गाजियाबाद की गंग नहर को मुकेश गिरी ने छोटा हरिद्वार के नाम से लोगों के सामने एक धार्मिक स्थल के रूप में बनाकर पेश किया था। लेकिन आरोप है कि महंत इस धर्मस्थल की का आड़ में यहां पर नहाने आई महिलाओं की घाट पर बने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए सीसीटीवी में वीडियो कैद कर रहा है। इसके बाद इस मामले में मुकेश गिरी पर केस दर्ज हुआ था। तभी से मुकेश गिरी फरार चल रहा है। अब पुलिस ने उसके ऊपर इनाम की राशि बढ़ाकर भी एक लाख रुपये कर दी है।

जानिए कौन है महंत मुकेश गोस्वामी?
मुकेश गोस्वामी मुरादनगर की एक कॉलोनी में परिवार सहित रहता था। मुरादनगर की गंग नहर पर बने शनि मंदिर पर पूजा पाठ करते-करते वहां के मंदिर के महंत बन गया था। इस नहर के घाट का नाम इन्होंने छोटा हरिद्वार के नाम से रख दिया था। जिसके बाद लोग अपनी आस्था के कारण यहां पर पूजा-पाठ और स्नान करने आते थे। 21 मई 2024 को एक महिला यहां पर अपनी बेटी के साथ मुरादनगर गंग नहर पर स्नान करने आई थी। गंग नहर में स्नान करने के बाद महिला जब चेंजिंग रूम में अपने कपड़े बदलने गई तो वहां कपड़े बदलने के दौरान महिला को चेंजिंग रूम के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे पर नजर गई। इसके बाद चेंजिंग रूम की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे होने की और फिर वीडियो बनाने की बात सामने आई। इसके बाद महंत मुकेश गोस्वामी पर महिलाओं के कपड़े बदलते वीडियो बनाने का आरोप लगा।
 

Also Read

काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, बड़े नुकसान की आशंका

4 Oct 2024 05:45 PM

हापुड़ हापुड़ की गत्ता फैक्ट्री में अचानक लगी आग : काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, बड़े नुकसान की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल अग्निशामक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है... और पढ़ें